लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम शुरू करने पर प्रधान ने जेएनयू की सराहना की

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:50 IST

Open in App

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम शुरू करने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की शुक्रवार को सराहना की । जेएनयू की कार्यकारी परिषद ने नये आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम को बृहस्पतिवार को मंजूरी प्रदान कर दी थी। शिक्षकों और छात्रों के एक वर्ग द्वारा इस पाठ्यक्रम की सामग्री को लेकर इसकी आलोचना की जा रही है। वहीं, प्रधान ने 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक के दौरान कहा, ‘‘ जेएनयू की सराहना होनी चाहिए, मैं ऐसे कोर्स को शुरू करने के लिये इसके कुलपति जगदीश कुमार को बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब एमआईटी जैसे शीर्ष वैश्विक संस्थान आतंकवाद और आतंकवाद निरोधक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं तब हमारे संस्थान ऐसा क्यों नहीं कर सकते । ’’ उन्होंने कहा कि एक सांसद ने जेएनयू कोर्स के बारे में उन्हें लिखा था । प्रधान ने हालांकि उस सांसद का नाम नहीं लिया । प्रधान ने कहा कि अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने समझा कि आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के लिये किस प्रकार से इंटरनेट और साइबर दुनिया का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारे छात्र, इंजीनियरिंग के छात्र इसे क्यों नहीं सीख सकते हैं ताकि ऐसी समस्याओं से निपटा जा सके और ऐसे मुद्दों का समाधान निकाला जा सके । गौरतलब है कि जेएनयू की अकादमिक परिषद ने गत 17 अगस्त को हुई एक बैठक में आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम समेत तीन नये पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

क्राइम अलर्टNEET exam cancelled 2026: बहुत हो गया, अब नेस्तनाबूद कीजिए इस गैंग को!  

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र