लाइव न्यूज़ :

Bihar: लालू यादव के नीतीश कुमार को ऑफर दिए जाने को लेकर थमने का नाम नहीं ले रही है सियासत, लालू की बेटी मीसा भारती ने भी किया इशारा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2025 17:08 IST

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती ने कहा कि दोनों(लालू यादव और नीतीश कुमार) बड़े नेता हैं और इशारों-इशारों में बात करते हैं। 

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश को फिर से साथ आने का दिए गए ऑफर के बाद सियासत गर्मायी हुई है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कहकर उसपर पर्दा डाल दिया है कि दो बार गलती से वह इधर से उधर चले गए थे। लेकिन अब नही। वह एनडीए के साथ ही रहेंगे और बिहार तथा देश का विकास करेंगे। बावजूद इसके सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच मीडियाकर्मियों से बात करते हुए लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती ने कहा कि दोनों(लालू यादव और नीतीश कुमार) बड़े नेता हैं और इशारों-इशारों में बात करते हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले चुनाव में मुख्यमंत्री के नाम का इस्तेमाल करके वोट लेना चाहते हैं। लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा वालों को वोट नहीं मिलने वाला है। मीसा भारती ने कहा वक्त आने पर सबको पता चल जाएगा कि बिहार में क्या होगा? 

वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर कि 'लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को स्थापित करना चाहते हैं', पर मीसा भारती ने कहा कि तेजस्वी को नीतीश कुमार ने दो बार स्थापित कर दिया है। लेकिन, सम्राट चौधरी को तो उनके पिता नहीं बल्कि लालू यादव ने स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को शीर्ष नेतृत्व से पूछना चाहिए। 

इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने लालू यादव के बयान पर कहा कि नीतीश कुमार अब कहीं जाने वाले नहीं हैं। वह एनडीए के साथ हैं। हम सब एकजुट हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि लालू यादव पहले अपनी गलती के लिए माफी मांगें। नीतीश कुमार के बारे में ऐसा बोलने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। 

इधर, लालू यादव ने 18 जनवरी को पटना में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस संबंध में पार्टी के महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक पत्र भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष के आदेश पर यह बैठक बुलाई गई है और पार्टी के सभी बड़े नेताओं को इसमें शामिल होना आवश्यक है। बैठक उस वक्त बुलाई गई है, जब लालू यादव ने बीते दिनों ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है। ऐसे में इस बैठक के सियासी मायने निकाले जाने लगे है।

टॅग्स :मीसा भारतीआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र