लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकवादियों ने गोली मारकर पुलिसकर्मी की हत्या की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 01:07 IST

Open in App

श्रीनगर, सात नवंबर शहर के बटमालू इलाके में रविवार को आंतकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कॉन्स्टेबल की पहचान तौसीफ अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, “रात करीब आठ बजे, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल तौसीफ अहमद पर बटमालू स्थित एसडी कॉलोनी में उनके आवास के पास गोलियां चलाईं।”

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए यहां एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) समेत कई राजनीतिक दलों ने हमले की निंदा की।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने हमले को शर्मनाक बताया और कहा कि ऐेसी घटनाएं सभ्य समाज में अस्वीकार्य एवं अत्यंत निंदनीय हैं।

मीर ने “बिगड़ती’’ सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और पुलिसकर्मियों एवं आम लोगों पर हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताया।

नेकां ने ट्वीट किया, “श्रीनगर के बटमालू में 29 वर्षीय पुलिसकर्मी पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं जिसमें उन्होंने अपनी जान गंवा दी। निंदा के लिए शब्द पर्याप्त नहीं होंगे। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

पीडीपी ने ट्वीट किया, “बटमालू में हुए हमले से व्यथित... जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मी तौसीफ अहमद की जान चली गई। उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।”

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन ने कहा कि उन्हें हत्या के बारे में सुनकर दुख हुआ। माकपा नेता एम वाई तारिगामी ने भी हत्या की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारत अधिक खबरें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0