लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने मनसे की नवी मुंबई इकाई के प्रमुख की तलाश शुरू की

By भाषा | Published: August 17, 2021 10:21 AM

Open in App

नवी मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के शहर प्रमुख गजानन काले को गिरफ्तार करने के लिए कई दल गठित किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वह अपनी पत्नी द्वारा उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद से फरार हैं। काले के खिलाफ अपनी पत्नी का उत्पीड़न करने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। काले की पत्नी ने संवाददाताओं को बताया था कि मनसे नेता नगर निकाय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नौकरी चाहने वालों से पैसे वसूल करते थे। उन्होंने शिकायत वापस लेने के लिए पुलिस और अन्य लोगों द्वारा उनपर दबाव बनाने का आरोप लगाया और अपने और अपने बेटों के जीवन के लिए खतरा होने का दावा किया। मामला दर्ज होने के बाद, सत्तारूढ़ शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नवी मुंबई पुलिस मुख्यालय में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मिलने की असफल कोशिश की और पुलिस को काले को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश देने की मांग की। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि काले को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, "कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र: अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए नाबालिग का किया अपहरण, फिर जबरन संबंध बनाने की कोशिश; विरोध करने पर किया मासूम का मर्डर

क्राइम अलर्टमहिला से शादी का वादा कर आरोपी सालों करता रहा रेप, मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी जान-पहचान

भारतUran Railway Station: शुरू होने से पहले ही तालाब बना उरण रेलवे स्टेशन, सोशल मीडिया पर वायरल, देखें तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का ‘भूमि पूजन’ किया

क्राइम अलर्टगर्दन में 'आरपार' हुई चाकू...फिर खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा शख्स! सगे भाई ने किया था हमला, जानिए हैरान करने वाली पूरी कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतAir India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन, 25 केबिन क्रू को किया बर्खास्त

भारतLok Sabha Elections 2024: "बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत को लेकर आश्वस्त हूं", अजीत पवार ने 'बहन बनाम पत्नी' के चुनाव जंग में दिया बड़ा बयान

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस मानती है कि भारत आक्रमणकारियों की भूमि है, इसलिए पीएम मोदी 'कांग्रेस मुक्त भारत' की बात कहते हैं", तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा

भारतशादीशुदा मुस्लिम व्यक्ति ‘लिव इन रिलेशन’ में रहने का दावा नहीं कर सकता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा-इस्लाम इस तरह के संबंध की इजाजत नहीं देता

भारतराहुल गांधी और प्रियंका गांधी को स्मृति ईरानी ने दी डिबेट करने की चुनौती, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया