लाइव न्यूज़ :

PM Seciruty Breach: गृह मंत्रालय ने पंजाब के डीजीपी को जारी किया कारण बताओ नोटिस, जांच टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

By विशाल कुमार | Updated: January 8, 2022 07:42 IST

बुधवार को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग बाधित किये जाने के चलते प्रधानमंत्री का काफिला फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट फंसा रहा था, जिसके बाद वह पंजाब में किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना राज्य से वापस लौट आए थे। मोदी के इन कार्यक्रमों में एक रैली भी शामिल थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे6 जनवरी को जारी किए गए में डीजीपी से 8 जनवरी को शाम 5 बजे तक जवाब मांगा गया है.जवाब नहीं देने पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।इसी तरह का नोटिस बठिंडा और फिरोजपुर के एसएसपी को भी 5 जनवरी को जारी किया गया था।

अमृतसर: बीते 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में गृह मंत्रालय ने पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को एक कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए क्योंकि यह प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आपने विशेष सुरक्षा समूह अधिनियम के तहत पुलिस के महानिदेशक को दिए गए कानूनी दायित्वों का उल्लंघन किया है।

6 जनवरी को जारी किए गए इन नोटिस पर उप सचिव अर्चना वर्मा के हस्ताक्षर हैं और डीजीपी से 8 जनवरी को शाम 5 बजे तक जवाब मांगा गया है. नोटिस में लिखा है कि ऐसा न करने पर यह मान लिया जाएगा कि आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है और जैसा उचित समझा जाएगा अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इसी तरह का कारण बताओ नोटिस बठिंडा के एसएसपी अजय मलूजा और फिरोजपुर के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस को भी 5 जनवरी को जारी किया गया था।

बता दें कि, बुधवार को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग बाधित किये जाने के चलते प्रधानमंत्री का काफिला फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट फंसा रहा था, जिसके बाद वह पंजाब में किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना राज्य से वापस लौट आए थे। मोदी के इन कार्यक्रमों में एक रैली भी शामिल थी। 

नोटिस में वर्मा ने कहा है कि वीवीआईपी धरना स्थल से महज 100 मीटर पहले फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक फंसे रहे। यह वीवीआईपी की सुरक्षा में एक बहुत ही गंभीर और पूरी तरह से टाले जा सकने वाली चूक थी। इस चूक के कारण, वीवीआईपी को गंभीर सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ा और कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा और उन्हें भटिंडा हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा। यह पूरी तरह से साफ है कि 1 और 2 जनवरी को एएसएल की बैठकों में बताए गए सभी सुरक्षा चिंताओं पर पर्याप्त रूप से ध्यान दिए बिना रूट क्लीयरेंस दिया गया था।

नोटिस में आगे कहा गया कि और जबकि ब्लू बुक और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार डीजीपी पंजाब के रूप में आपको वीवीआईपी की यात्रा के लिए सुरक्षा और रसद के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने और सुरक्षा बलों की आवश्यक तैनाती के साथ सड़क मार्ग से वीवीआईपी की आवाजाही के लिए आकस्मिक योजना बनाने के लिए अनिवार्य जिम्मेदारी दी गई है। यह साफ है कि अटेंडेंट सुरक्षा तैनाती के लिए एक आकस्मिक योजना या तो नहीं बनाई गई थी या जब आवश्यक हो तो उसे लागू नहीं किया गया था।

यह भी कहा गया कि अब तक उपलब्ध जानकारी से संकेत मिलता है कि विरोध स्थल पर पुलिस को निष्क्रिय पाया गया था। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वीवीआईपी के काफिले की आवाजाही को सुगम बनाने के प्रयासों में अप्रभावी पाए गए। पूरे रास्ते में केवल मृतप्राय पुलिस की तैनाती देखी गई।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में ‘‘गंभीर चूक’’ की जांच कर रहा केंद्र का एक दल शुक्रवार को फिरोजपुर पहुंचा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की, जबकि राज्य सरकार ने केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कहा गया है कि घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने बुधवार को मोदी के काफिले को बाधित करने वाले करीब 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ फिरोजपुर में एक प्राथमिकी दर्ज भी की है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाबPoliceगृह मंत्रालयCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र