लाइव न्यूज़ :

'बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, राक्षसी लोगों को कड़ी सजा हो..', लाल किले से बोले PM नरेंद्र मोदी

By आकाश चौरसिया | Updated: August 15, 2024 10:51 IST

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि माताओं-बहनों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, ऐसे में पाप करने वालों को फांसी पर लटका देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों पर हुए अत्याचार पर जताया दुखाइसके साथ ही कहा ऐसे करने वाले को छोड़ना नहीं चाहिएइस बीच उन्होंने ये भी बताया कि इसे लेकर जनमानस में आक्रोश है

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हाल में हुए कोलकाता रेप-मर्डर केस में अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि माताओं-बहनों पर अत्याचार हो रहे हैं। इससे जनमानस में आक्रोश है। उसे हम महसूस कर रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के जल्द जांच हो, अपराधी को जल्द सजा मिले।

साथ ही उन्होंने कहा कि जब महिलाओं पर अत्याचार की घटना होती है तो खबरों में रहती है, मैं चाहता हूं कि पाप करने वालों की सजा पर चर्चा हो। उन्हें फांसी पर लटकाना चाहिए। ये डर पैदा करना जरूरी है।

भारत के लोगों को गंभीरता से सोचना होगा। इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो, ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने वर्किंग वुमेन पर भी बात कीवर्किंग वुमेन के लिए पेड मेडिकल लीव 12 से 26 हफ्ते की करते हैं। सरकार बच्चे की परवरिश में रुकावट न बने इस संकल्प से आगे बढ़ते हैं। देश के नागरिक को हम सम्मान के भाव से देखते हैं। ये हम सबका मम्भाव है, उसकी ताकत नजर आती है। हम ट्रांसजेंडर को सम्मान का जीवन देने के प्रयास कर रहे हैं।

छात्र विदेशों में मेडिकल की शिक्षा के लिए लाखों-करोड़ों रूपये खर्च करते हैं, हम अगले 5 वर्षों में 75,000 नयी मेडिकल सीटें सृजित करेंगे। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि एक जमाना देखा था 2जी के लिए कैसे संघर्ष करते थे, आज 5जी पूरे देश में रोल आउट हो गया है। दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, हम रुकने वाले नहीं है। हम 6जी पर तेजी से काम कर रहे हैं।

टॅग्स :कोलकातानरेंद्र मोदीMamta BanerjeeटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र