लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिले पीएम मोदी, जानें ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 29, 2023 21:02 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। आदरणीय मुरली मनोहर जोशी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। जोशी इस समय 89 वर्ष के हो गए हैं। जोशी कई बार भाजपा सांसद रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "आदरणीय मुरली मनोहर जोशी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला। मेरे जैसे हर कार्यकर्ता को उनसे मिलने के बाद हमेशा एक नई ऊर्जा मिलती है।"

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा ने आज ही संगठन में बदलाव किया है। सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं। नयी सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए कर्नाटक के सी टी रवि और असम से लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया की राष्ट्रीय महासचिव पद से और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की उपाध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी।

वहीं, भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार और उत्तर प्रदेश से पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को रवि और सैकिया की जगह नया महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश से ही पसमांदा मुसलमान समाज से ताल्लुक रखने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को सिंह की जगह नया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बंडी संजय को पिछले दिनों पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंसूर वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं।

उन्हें नयी टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर दो मुसलमान हो गए हैं। केरल से ताल्लुक रखने वाले और इसी समुदाय से आने वाले अब्दुल्ला कुट्टी पहले से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुरली मनोहर जोशीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र