लाइव न्यूज़ :

PM Modi to visit Jalgaon and Jodhpur: जलगांव और जोधपुर पहुंच रहे पीएम मोदी, 5000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण का वितरण, 11 लाख नई लखपति दीदियों को देंगे प्रमाणपत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2024 06:49 IST

PM Modi to visit Jalgaon and Jodhpur: प्रधानमंत्री देश भर से आने वाली लखपति दीदियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi to visit Jalgaon and Jodhpur: सरकार ने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।PM Modi to visit Jalgaon and Jodhpur: एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।PM Modi to visit Jalgaon and Jodhpur: प्रधानमंत्री राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे।

PM Modi to visit Jalgaon and Jodhpur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र और राजस्थान का दौरा करेंगे। महाराष्ट्र में वह 11 लाख नयी लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे जबकि राजस्थान में वह उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जुबली के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री 25 अगस्त को पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगे और इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान हाल ही में लखपति बनीं 11 लाख नयी लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे तथा उन्हें सम्मानित भी करेंगे। प्रधानमंत्री देश भर से आने वाली लखपति दीदियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

इस दौरान, प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपये का एक ‘रिवॉल्विंग फंड’ जारी करेंगे जो 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभान्वित करेगा। पीएमओ ने कहा कि वह 5,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण का भी वितरण करेंगे जिससे 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा। इसने कहा, ‘‘लखपति दीदी योजना शुरू होने के बाद से अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। सरकार ने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।’’

जलगांव से प्रधानमंत्री जोधपुर पहुंचेंगे और वहां करीब साढ़े चार बजे राजस्थान उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जुबली के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थानमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला