लाइव न्यूज़ :

नितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2026 17:44 IST

नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देसमर्पण भाव से संगठन के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है।नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। उत्साह से राष्ट्रसेवा और जनसेवा के अपने संकल्प को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। मुलाकात की कुछ झलकियाँ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। वे इस अहम पद पर पहुंचने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। अपने अथक परिश्रम और समर्पण भाव से संगठन के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है।

मुझे पूरा विश्वास है कि उनका ऊर्जावान नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। उनके नेतृत्व में भाजपा के सभी कार्यकर्ता नए जोश और उत्साह से राष्ट्रसेवा और जनसेवा के अपने संकल्प को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

नितिन नबीन के नाम पर नहीं है कोई मकान, संपत्ति 3.08 करोड़ रुपये

भाजपा के 12वें एवं सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन अपनी सादगी और वित्तीय पारदर्शी छवि को लेकर भी चर्चा में हैं। भाजपा की कमान संभालने वाले 45 वर्षीय नितिन नबीन के पास लग्जरी गाड़ियां तो हैं, लेकिन चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके नाम पर अपना कोई निजी घर नहीं है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, साल 2025 में बिहार की बांकीपुर सीट से विजयी हुए नितिन नबीन की कुल संपत्ति लगभग 3.08 करोड़ रुपये है, जिसमें उनकी 1.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति (गाड़ियां, नकदी व बैंक जमा) और मुख्य रूप से पत्नी के नाम पर दर्ज 1.47 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (प्लॉट) शामिल है।

जबकि उन पर करीब 56.6 लाख रुपये का कर्ज भी है। नितिन नबीन के हलफनामे के अनुसार संपत्ति के नाम पर उनकी पत्नी दीपमाला के पास झारखंड के धुर्की में 29 लाख रुपये का और पटना में 1.18 करोड़ रुपये का एक प्लॉट है। वाहनों के शौकीन नबीन के पास दो दमदार एसयूवी कारें हैं। जिसमें महिंद्रा स्कॉर्पियो (2025 मॉडल) और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा।

इन दोनों कारों की बाजार कीमत करीब 37.8 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा, दंपति के पास करीब 11.3 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। चुनाव के समय दिए गए विवरण के अनुसार, नितिन नबीन के पास 35,000 रुपये और उनकी पत्नी के पास 25,000 रुपये की नकदी थी। उनकी सालाना आय में भी स्थिरता देखी गई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में उनकी व्यक्तिगत आय 3.71 लाख रुपये रही। बैंक खातों और अन्य निवेशों में उनके परिवार के लगभग 98.68 लाख रुपये जमा हैं। रांची में जन्मे नितिन नबीन को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के दिग्गज नेता और कई बार विधायक रह चुके थे।

नितिन खुद बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं। नितिन नबीन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें एक सहज और जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना उनकी सांगठनिक क्षमता और बेदाग छवि पर पार्टी के भरोसे को दर्शाता है।

टॅग्स :Nitin NabinNarendra Modiअमित शाहजेपी नड्डाबिहारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO