लाइव न्यूज़ :

'ऐसी हरकत करने वालों को मौत की सजा मिलनी चाहिए': तिरुपति लड्डू विवाद पर एमपी के कैबिनेट मंत्री की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: September 21, 2024 18:32 IST

तिरुमाला प्रसाद विवाद पर मीडिया से बात करते हुए एमपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कथित मिलावट पर गहरी नाराजगी जताई और प्रसाद को अपवित्र करने वालों के लिए मौत की सजा की मांग की। 

Open in App
ठळक मुद्देकैलाश विजयवर्गीय ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में कथित मिलावट पर गहरी नाराजगी जताईउन्होंने प्रसाद को अपवित्र करने वालों के लिए मौत की सजा की मांग कीउन्होंने कहा- इस खबर को सुनने के बाद मैं खाना नहीं खा सका

Tirupati Laddu controversy: तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रतिष्ठित लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी के कथित इस्तेमाल को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को एक कड़े बयान के साथ विवाद को और हवा दे दी है। मीडिया से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कथित मिलावट पर गहरी नाराजगी जताई और प्रसाद को अपवित्र करने वालों के लिए मौत की सजा की मांग की। 

उन्होंने कहा, "कल रात मैंने सुना कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलाया गया है, जिसके बाद मैं खाना नहीं खा सका। मैं कई बार मंदिर गया हूं और प्रसाद खाया है। सनातन धर्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है।" उन्होंने कहा, "ऐसे काम करने वालों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।" 

इस बीच, शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कथित विवाद को लेकर पिछली वाईएसआरसीपी सरकार की आलोचना की। मीडिया से बात करते हुए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने सनातन धर्म परिरक्षक के गठन की मांग की। 

उन्होंने कहा, "यदि मूर्तियों के साथ किसी भी प्रकार का अपवित्र व्यवहार होता है, मंदिर की पवित्रता बरकरार नहीं रहती है, तो सनातन धर्म परिरक्षक बोर्ड आज की जरूरत है... बोर्ड इसलिए जरूरी है क्योंकि जब आप इसे राजनीतिक समूहों पर छोड़ देते हैं, तो ऐसी घटनाएं नियमित रूप से होने की संभावना होती है। इसे रोकने और स्थायी समाधान खोजने के लिए, मुझे लगता है कि बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "शायद मैं अपने मंत्रिमंडल के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। मैं व्यक्तिगत रूप से इसे आगे बढ़ाऊंगा... हम सनातन धर्म परिरक्षक बोर्ड जैसा कुछ गठित करेंगे; यह आवश्यक है... मैं इसे अगली कैबिनेट बैठक में उठाऊंगा।"

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतधार में डायनासोर पार्क का मेगा विस्तार: 89 से 200 हेक्टेयर तक फैलेगा जीवाश्मों का साम्राज्य, संग्रहालय बनेगा पर्यटकों का नया ठिकाना

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला