लाइव न्यूज़ :

अगले महीने से मुफ्त राशन बन्द होने के सवाल पर केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2022 11:07 IST

प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना (PMGKY) के तहत नियमित राशन के अतिरिक्त प्रति यूनिट 5 किग्रा गेहूं-चावल फ्री में दिया जाता है। वहीं उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से नियमित वितरित होने वाले राशन को भी मुफ्त कर द‍िया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार 30 सितंबर को समाप्त हो रही इस योजना को 3-6 महीनों के लिए विस्तार की सोच रही है। केंद्र सरकार ने यह योजन अप्रैल 2020 में कोविड -19 महामारी के दौरान शुरू की थी।मार्च में छठी बार विस्तारित किया गया था।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार उच्च मुद्रास्फीति, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और चीन में आसन्न मंदी के कारण 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन प्रदान करना जारी रखेगी। गौरतलब है कि सितंबर में यह योजना समाप्त होने वाली है। केंद्र सरकार ने यह योजन अप्रैल 2020 में कोविड -19 महामारी के दौरान गरीबों की मदद के लिए शुरू किया था जिसे मार्च में छठी बार विस्तारित किया गया था।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सरकार ने अब फैसला किया है कि 30 सितंबर की समय सीमा से परे 3-6 महीनों के लिए इस योजना का विस्तार करेगी। नाम न बताने की शर्त पर दो अधिकारियों ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए इस "जीवन-समर्थन" योजना का विस्तार करने पर विचार कर रही है क्योंकि महामारी और यूक्रेन युद्ध के विनाशकारी प्रभाव अभी खत्म नहीं हुए हैं।

प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना (PMGKY) के तहत नियमित राशन के अतिरिक्त प्रति यूनिट 5 किग्रा गेहूं-चावल फ्री में दिया जाता है। वहीं उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से नियमित वितरित होने वाले राशन को भी मुफ्त कर द‍िया गया। एनएफएसए के तहत, देश की लगभग 75% ग्रामीण और 50% शहरी आबादी को अत्यधिक रियायती खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

8 जून को वैश्विक सलाहकार KPMG और Kfw की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) ने लोगों की उपयोगिताओं की खपत में 75%, खाद्य पदार्थों में 76% की कटौती करने की संभावना को कम कर दिया है। यही नहीं महामारी के दौरान पैसे उधार लेने की संभावना को 67% कम कर दिया। मार्च 2020 में शुरू की गई PMGKY योजनाओं में मुफ्त भोजन (PMGKAY), रसोई गैस और नकद सब्सिडी शामिल हैं।

टॅग्स :PDSमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी