लाइव न्यूज़ :

पावापुरी प्रशासनः मांस-मछली बैन?, लाउडस्पीकर लगाकर मांसाहार बेचने वाले विक्रेताओं को किया सूचित, आखिर क्या है वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2024 21:02 IST

देश के विभिन्न छोर से इस उत्सव के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पावापुरी के बारे में बताया जाता है कि भगवान महावीर की यह आखिरी देशना भूमि है।

Open in App
ठळक मुद्देजैन समुदाय के तमाम ऐसे मंदिर हैं जो उनकी आस्था को दर्शाते हैं। महोत्सव को विधिपूर्वक शांति से खत्म कराना भी एक बड़ी चुनौती है।भगवान महावीर का 2550 वां निर्वाण दिवस है, जो 27 अक्टूबर से लेकर 02 नवंबर तक चलेगा।

पटनाःजैन धर्म के पवित्र उत्सव को ध्यान में रखकर बिहार में नालंदा के पावापुरी में प्रशासन ने मांस-मछली को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। मांसाहारी सामान की बिक्री पर रोक की जानकारी लाउडस्पीकर लगाकर मांसाहार बेचने वाले विक्रेताओं को दिया जा रहा है। दरअसल, जैन धर्म को मानने वाले जैन समुदाय की तरफ से दिवाली के समय यहां भगवान महावीर की विशेष पूजा की जाती है। बता दें कि देश के विभिन्न छोर से इस उत्सव के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पावापुरी के बारे में बताया जाता है कि भगवान महावीर की यह आखिरी देशना भूमि है।

 

यहां जैन समुदाय के तमाम ऐसे मंदिर हैं जो उनकी आस्था को दर्शाते हैं। ऐसे में यहां प्रशासन के लिए इस महोत्सव को विधिपूर्वक शांति से खत्म कराना भी एक बड़ी चुनौती है। उल्लेखनीय है कि यह भगवान महावीर का 2550 वां निर्वाण दिवस है, जो 27 अक्टूबर से लेकर 02 नवंबर तक चलेगा।

इसी क्रम में नगर प्रशासन की टीम पावापुरी के समस्त इलाकों में अपनी नजरें लगाए हुए है। प्रशासन के रडार पर पूरा पावापुरी है ताकि जैन धर्मों के प्रति आस्था रखने वाले व्यक्तियों की समुचित सुरक्षा रखी जा सके। इससे पहले बीते कल जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जैन मंदिर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया था।

 

टॅग्स :पटनाबिहारजैन धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र