लाइव न्यूज़ :

झोपड़ी फ्रीज होने के बाद अब चाचा और भतीजे के बीच लड़ाई बंगले को लेकर आई सामने, बिहार सरकार पड़ी है बीच में

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2024 19:00 IST

भतीजा अपनी पार्टी लोजपा(रा) के लिए इस पर नजर गड़ाए बैठा है, जबकि इस पर रालोजपा का कब्जा था। इसी बीच बिहार सरकार के पहल के बाद पशुपति कुमार पारस के द्वारा पार्टी का कार्यालय को तो खाली कर दिया गया, लेकिन चाभी भवन निर्माण विभाग को नहीं सौंपी गई है। 

Open in App

पटना: लोजपा के चुनाव चिन्ह झोपड़ी को चुनाव आयोग के द्वारा फ्रीज कर दिए जाने के बाद अब चारा पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान के बीच बिहार में एक बंगले को लेकर खींचतान जारी है। हालांकि भतीजा इसमें पर्दे के पीछे है, लेकिन चाचा को भतीजे के खेल की जानकारी हर पल मिल रही है। दरअसल, लोजपा के लिए बिहार सरकार के द्वारा पूर्व में आवंटित बंगला(कार्यालय) को लेकर मामला दिलचस्प मोड पर पहुंच गया है। भतीजा अपनी पार्टी लोजपा(रा) के लिए इस पर नजर गड़ाए बैठा है, जबकि इस पर रालोजपा का कब्जा था। इसी बीच बिहार सरकार के पहल के बाद पशुपति कुमार पारस के द्वारा पार्टी का कार्यालय को तो खाली कर दिया गया, लेकिन चाभी भवन निर्माण विभाग को नहीं सौंपी गई है। 

बताया जा रहा है कि अधिकारी पार्टी कार्यालय चाभी लेने पहुंचे तो उन्हें चाभी नहीं मिला। वहीं, इस मामले में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय के प्रभारी राजेंद्र विश्वकर्मा का कहना है कि हमने विभाग को पत्र लिखा था पहले ही कि हमें कार्यालय दिया जाए। हम मान्यता प्राप्त दल है तो हमें कार्यालय क्यों नहीं दिया गया? अभी तक कार्यालय नहीं दिया गया है। हम अधिकारी से बात कर रहे हैं। अधिकारी रालोजपा कार्यालय के अंदर बैठे हुए हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या पशुपति पारस को कार्यालय मिल पाएगा? चाचा का कार्यालय उनके भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को कब तक मिल पाएगा? सब कुछ अधर में लटका हुआ है और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

इस बीच रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि पार्टी को कार्यालय आवंटित करने के मामले में भवन निर्माण मंत्री गलत बयानी कर रहे हैं। भवन निर्माण मंत्री उनकी पार्टी को पटना में राज्य कार्यालय देने को लेकर नियम और कानून और राज्य पार्टी होने का हवाला दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण मंत्री को यह बताना चाहिए कि वर्तमान कार्यालय जहां से हम पार्टी कार्यालय चला रहे हैं, इसका आवंटन रद्द करके लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को किस नियम और कानून के तहत आवंटित किया गया है?

श्रवण कुमार अग्रवाल ने भवन निर्माण मंत्री को जानकारी दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने कहा कि 2021 में पार्टी टूटने के बाद आज की तिथि तक देश के निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में रालोजपा और लोजपा (रामविलास) को राज्य निर्वाचन आयोग में समान दर्जा प्राप्त है। देश के निर्वाचन आयोग ने बिहार निर्वाचन आयोग को 2021 में भेजे गए पत्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया है कि जब तक लोजपा के नाम और उसके मूल चुनाव चिह्न बंगला (झोपड़ी) चुनाव चिह्न का अंतिम फैसला देश के निर्वाचन आयोग नई दिल्ली नहीं सुना देता है, तब तक दोनों पार्टियों को बिहार में एक समान का दर्जा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मिलता रहेगा। ऐसे में वर्तमान कार्यालय हमारा आवंटन रद्द कर लोजपा (रामविलास) को आवंटित कर देना बेहद ही आश्चर्यजनक है।

टॅग्स :चिराग पासवानPashupati Kumar Parasबिहारलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र