लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से चलेगा 22 दिसंबर तक, 19 दिनों में होंगी 15 बैठकें

By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2023 18:54 IST

नए संसद भवन में यह पहला पूर्ण सत्र होगा। संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर में शुरू होता है लेकिन इस बार चुनावों के कारण इसे दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का शीत कालीन सत्र 2023 नए संसद भवन में आयोजित होगा, जो पहला पूर्ण सत्र होगासंसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर में शुरू होता है लेकिन इस बार चुनावों के कारण इसे दिसंबर तक के लिए टाल दिया गयाप्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया, अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर चर्चा की उम्मीद है

Parliament Winter Session 2023:संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया, "अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर चर्चा की उम्मीद है।" 

पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। नए संसद भवन में यह पहला पूर्ण सत्र होगा। संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर में शुरू होता है लेकिन इस बार चुनावों के कारण इसे दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

सत्र के दौरान आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम को प्रतिस्थापित करने वाले तीन प्रमुख विधेयकों पर विचार किए जाने की संभावना है। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का बिल भी इसी सत्र में आ सकता है। 

मानसून सत्र में पेश किए गए इस प्रस्ताव को सरकार ने विपक्ष और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों के विरोध के बीच संसद के विशेष सत्र में पारित करने पर जोर नहीं दिया क्योंकि वह सीईसी और ईसी की स्थिति को कैबिनेट सचिव के बराबर लाना चाहती है। वर्तमान में, उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है।

सितंबर में, एक विशेष संसद सत्र आयोजित किया गया जिसमें कार्यवाही पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित कर दी गई और ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रPrahlad Joshiसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र