लाइव न्यूज़ :

Parliament Security Breach: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, राजस्थान से बरामद किया आरोपियों के फोन के जले हुए हिस्से

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 17, 2023 10:52 IST

संसद में हुए घुसपैठ के मामले की तहकीकात कर रही पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना में शामिल आरोपियों के फोन के टूटे हुए हिस्से को राजस्थान से बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद में हुए घुसपैठ के मामले की तहकीकात कर रही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों के फोन के टूटे हुए हिस्से को राजस्थान से बरामद किया हालांकि पुलिस अभी भी मुख्य साजिशकर्ता ललित झा का मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है

नई दिल्ली: संसद में हुए घुसपैठ के मामले की तहकीकात कर रही पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना में शामिल आरोपियों के फोन के टूटे हुए हिस्से को राजस्थान से बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आरोपियों के फोन के सभी पार्ट्स जली हुई हालत में मिले। हालांकि दिल्ली पुलिस अभी तक ललित झा का फोन बरामद नहीं कर पाई है।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने पहले खुलासा किया था कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी ललित झा ने दिल्ली पहुंचने से पहले पांच मोबाइल फोन नष्ट कर दिया था और पूछताछ में जांच टीम को लगातार गुमराह कर रहा था।

पुलिस की माने तो संसद में घुसपैठ से पहले सभी चारों आरोपियों ने गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर अपना मोबाइल फोन ललित झा को सौंप दिया था। पुलिस सूत्रों ने कहा, "ललित झा ने राजस्थान के कुचामन में भागने के बाद चार नहीं बल्कि पांच मोबाइल फोन नष्ट किया है।"

इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में छठे आरोपी महेश कुमावत की सात दिन की हिरासत पुलिस में भेजने का आदेश दिया। वैसे दिल्ली पुलिस ने आरोपी महेश कुमावत की 15 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी और वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाला छठा आरोपी है।

ललित झा समेत अन्य पांच आरोपियों को पहले ही पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है। पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी ललित झा को सात दिन की हिरासत में दे दिया। संसद में घुसपैठ का यह मामला 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के मौके पर उस वक्त हुआ, जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था और वहां पर सुरक्षा प्रबंध बेहद सख्त थे।

संसद में घुपैठ करने वाले चार में से आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी ने शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए और दहशत फैलाने के लिए कनस्तरों से पीली गैस छोड़ी। लेकिन मौके पर उपस्थित सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फौरन काबू में कर लिया।

वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी नीलम और अमोल ने संसद परिसर में गैस कनस्तरों के साथ नारेबाजी की। हालांकि, चारों को गिरफ्तार कर लिया गया और सभी इस वक्त पुलिस की हिरासत में हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसPoliceसंसदसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र