लाइव न्यूज़ :

"सुशील मोदी बताएं कि उन्होंने सावन में पोर्न देखा है या नहीं?", पप्पू यादव ने मटन विवाद उठाने के लिए सुशील मोदी को घेरा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 5, 2023 17:24 IST

पप्पू यादव ने भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा राहुल गांधी और लालू यादव द्वारा सावन में मटन खाने पर आपत्ति उठाने की जमकर आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा मटन विवाद उठाने पर जमकर घेरा पप्पू यादव ने कहा कि क्या सुशील मोदी मंगलवार, बुधवार और सावन में ‘नॉन-वेज’ खाना बंद कर देंगेसुशील मोदी अपना मोबाइल चेक कराएं, देखा जाए कि उन्होंने सावन में पॉर्न देखा है या नहीं?

पटना: बिहार में क्षेत्रीय दल के तौर पर पहचान रखने वाली जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद चीफ लालू यादव द्वारा सावन में मटन खाने पर आपत्ति उठाने की जमकर आलोचना की है।

पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुशील मोदी द्वारा की गई आलोचना पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि विवाद उठाने से पहले वो अपनी स्थिति स्पष्ट करें और बताएं कि वो कब-कब मटन खाना पसंद करते हैं। दरअसल सुशील मोदी ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ रात्रिभोज के दौरान लालू यादव द्वारा मटन पकाने और खाने पर सवाल उठाया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सुशील मोदी को इस मुद्दे पर घेरा और कहा, “सुशील भाई से पूछिये न कि वह मंगलवार, बुधवार और सावन के दौरान ‘नॉन-वेज’ खाना बंद कर देंगे? क्या नेता सावन में पोर्न देखना बंद कर देते हैं? क्या वह नॉनवेज नहीं है? क्या शराब पीना नॉनवेज नहीं है? क्या जाति के आधार पर भेदभाव करना मांसाहार नहीं है? सुशील भाई, अपना मोबाइल चेक कराएं, देखा जाए कि उन्होंने सावन में पॉर्न देखा है या नहीं?”

दरअसल यह विवाद उस वक्त पैदा हुआ, जब बीते सोमवार को सुशील मोदी ने लालू प्रसाद पर व्यंग्य करते हुए कहा था, "लालू जी ने सावन के पवित्र महीने में मटन खाया और इसलिए उन्हें अगले चुनाव में अपने राजनीतिक पापों की सजा मिलेगी। राजद नई संसद का मुंह तक नहीं देख पाएगी।''

मालूम हो कि बीते 2 सितंबर को राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने राजद की राज्यसभा सांसद और अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर रात्रिभोज की बैठक में मटन बनाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

बताया जा रहा है कि लालू यादव ने उस डिनर मीटिंग में दौरान राहुल गांधी को बिहार के सुप्रसिद्ध 'चंपारण मटन' बनाना सिखाया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मटन बनाने का एक वीडिया पोस्ट करते हुए कहा, "लालू जी इसमें (मटन पकाने) चैंपियन हैं, इसलिए मैंने सोचा कि मैं भी सीखूंगा।"

टॅग्स :पप्पू यादवसुशील कुमार मोदीलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीदिल्लीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र