लाइव न्यूज़ :

भारत में रेल पटरियों को उड़ाने की योजना बना रही पाकिस्तान की ISI, भारतीय खुफिया एजेंसियां सतर्क

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 23, 2022 12:04 IST

भारत की खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के जरिए एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस ने पंजाब और उसके आसपास के राज्यों में रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की बड़ी साजिश रची है।

Open in App
ठळक मुद्देअलर्ट में कहा गया है कि आईएसआई के गुर्गों ने पंजाब और आसपास के राज्यों में रेल पटरियों को उड़ाने की योजना बनाई है।भारत की खुफिया एजेंसियों ने कहा कि मालगाड़ियों को टक्कर मारने के लिए रेलवे ट्रैक को उड़ाने की योजना बनाई जा रही थी।

नई दिल्ली: पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस को लेकर भारत की खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के जरिए एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस ने पंजाब और उसके आसपास के राज्यों में रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की बड़ी साजिश रची है। अलर्ट में कहा गया है कि आईएसआई के गुर्गों ने पंजाब और आसपास के राज्यों में रेल पटरियों को उड़ाने की योजना बनाई है।

भारत की खुफिया एजेंसियों ने कहा कि मालगाड़ियों को टक्कर मारने के लिए रेलवे ट्रैक को उड़ाने की योजना बनाई जा रही थी। खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट में यह भी कहा कि आईएसआई भारत में अपने गुर्गों को रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग कर रही है। भारत में मौजूद पाकिस्तान के स्लीपर सेल को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मोटी रकम दी जा रही है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अलावा आसपास के अन्य राज्यों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि संदिग्ध लोगों पर कड़ी से कड़ी नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी तरीके की घटना को रोका जा सके। साथ ही, रेलवे ट्रैक्स के आसपास भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कके इंतजाम किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :ISIभारतपंजाबPunjabRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला