लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर हमले पर बोले पीएम इमरान खान, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मंदिर का करेंगे जीर्णोद्धार

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 6, 2021 09:36 IST

बुधवार को पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में एक हिंदू मंदिर पर भीड़ द्वारा हमला किया गया । मंदिर को लोगों ने जला दिया और भगवान की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया । इस हमले की पीएम इमरान खान ने भी कड़ी निंदा की है ।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की पीएम इमरान खान ने की निंदापीएम ने कहा - हम मंदिर का जीर्णोद्धार करवाएंगे, चीफ जस्टिस ने लिया स्वत संज्ञान बुधवार को पंजाब प्रांत स्थित एक हिंदू मंदिर को भीड़ द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भोंग शहर में एक हिंदू मंदिर पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि सरकार क्षतिग्रस्त मंदिर का जीर्णोद्धआर करेगी । साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा । 

दोषियों को सजा मिलेगी 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "हमने पहले ही प्रांत में महानिरीक्षक को मामले में जो भी दोषी पाए जाते है , उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पुलिस लापरवाही के मामले में कार्रवाई करने की बात रही है । उन्होंने कहा कि हम गणेश मंदिर में कल हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं ।"  

चीफ जस्टिस ने लिया संज्ञान 

इमरान खान के ट्वीट करने से कुछ देर पहले ही पाकिस्तान के चीफ जस्टिस गुलजार अहमद ने मामले में स्वत संज्ञान लिया । पंजाब के मुख्य सचिव और महानिरीक्षक को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में तलब किया गया । सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला पाकिस्तान हिंदू परिषद के अध्यक्ष और इमरान खान की सरकार में एक हिंदू सांसद सदस्य डॉ रमेश कुमार वांकवानी के साथ मुलाकात के बाद आया । रमेश को भी शुक्रवार को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को भीड़ ने एक हिंदू मंदिर पर हमला किया और उसके कुछ हिस्सों को जला दिया गया । वहां रखीं भगवान की मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया । जब पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रही तो पाकिस्तान रेंजर्स को बुलाया गया । तब जाकर स्थिति पर काबू पाया गया । 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस ने कहा कि भीड़ ने लाहौर से करीब 590 किलोमीटर दूर स्थित रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में हिंदू मंदिर पर एक मुस्लिम मदरसा को कथित रूप से अपवित्र करने की प्रतिक्रिया में ऐसा किया गया । गुरुवार की सुबह पाकिस्तानी हिंदुओं ने रहीम यार खान जिले में घटना का विरोध किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भारत सरकार ने भी मंदिर में हुए हमले की कड़ी निंदा की । भारत विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को मामले में  तलब किया और इस पर कड़ी आपत्ति जताई। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं