लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी से एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने की मुलाकात, भारत ने पाकिस्तान के लिए बगलिहार बांध से पानी का प्रवाह रोका

By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2025 13:25 IST

Pahalgam Terror Attack: इससे पहले आज भारत ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के संस्थापक इमरान खान के अकाउंट को 'एक्स' पर प्रतिबंधित कर दिया।

Open in App

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है जिससे दोनों देशों के संबंध तल्ख होते जा रहे हैं। अब केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के पंजाब सिंध की ओर जाने वाले बगलिहार बांध के पानी के प्रवाह को रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक, बगलिहार बांध पर बने स्लुइस स्पिलवेज के गेटों को नीचे कर दिया गया है ताकि पाकिस्तान के पंजाब में पानी का प्रवाह रोका जा सके। यह एक "अल्पकालिक दंडात्मक कार्रवाई" है।

वहीं, दूसरी ओर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच हुई है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

दोनों के बीच यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अरब सागर में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की समग्र स्थिति से अवगत कराया। वायुसेना प्रमुख और प्रधानमंत्री मोदी के बीच यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के कुछ दिनों बाद हुई है।

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए थे। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।

पहलगाम हमले के मद्देनजर सीसीएस की बैठक हुई पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने स्थिति का आकलन करने और आगे की रणनीति बनाने के लिए बैठक की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीAir Forceइनडो पाक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया