लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Attack: गुड़गांव में चार्टर्ड अकाउंटेंट समूह ने निकाला कैंडल मार्च, आतंकवादी घटना पर जताया कड़ा रोष! 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 21:27 IST

Pahalgam Attack: केंद्र सरकार की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि आतंकवाद अपनी अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के नेतृत्व में भारत जल्द ही आतंकवाद का अंत करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान द्वारा किया गया यह कायराना हमला हमारे लिए एक गहरा आघात है।भारत सरकार इस नीच हरकत का जल्द ही मुँह तोड़ जवाब देने का काम करेगी।

Pahalgam Attack: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के CA प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष CA नितिन बंसल के आह्वान पर 700 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। इस मार्च का आयोजन गुड़गांव में किया गया, जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने आतंकवादी घटना के प्रति अपना कड़ा विरोध भी जताया। इस अवसर पर CA नितिन बंसल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हमेशा देशहित में सबसे आगे खड़े रहते हैं। पाकिस्तान द्वारा किया गया यह कायराना हमला हमारे लिए एक गहरा आघात है।

भारत सरकार इस नीच हरकत का जल्द ही मुँह तोड़ जवाब देने का काम करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि आतंकवाद अपनी अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के नेतृत्व में भारत जल्द ही आतंकवाद का अंत करेगा। कैंडल मार्च में सैकड़ों चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई की मांग की।

सभी ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस मार्च में जलती हुई मोमबत्तियों के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के दिलों में मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम नजर आया। हर चेहरा दुख से भरा हुआ था, लेकिन आतंक के खिलाफ एक बुलंद आवाज भी सुनाई दे रही थी। कैंडल मार्च में कई गणमान्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स शामिल हुए, जिनमें प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा CA रश्मि खेत्रपाल, प्रदेश सह संयोजक CA प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा CA विनीत मित्तल समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल थे। इसके अलावा, भाजपा के कई नेता भी इस मार्च में शामिल हुए।

भाजपा गुड़गांव के जिलाध्यक्ष सर्वोपरित त्यागी ने भावुक स्वर में कहा कि जो आतंकवादी हमारे निर्दोष नागरिकों की जान लेते हैं, उन्हें मौत से कम कोई सजा नहीं मिलनी चाहिए। अब देश चुप नहीं बैठेगा। हम मौत के बदले मौत चाहते हैं। मार्च का नेतृत्व कर रहे CA नितिन बंसल ने इसे आतंक के खिलाफ एक सामाजिक आंदोलन बताया।

उनका मानना है कि कैंडल मार्च में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यवसायिक संगठनों के लोगों का जुड़ना सामाजिक भाईचारे को बल प्रदान करता है। सभी ने इस घटना की जमकर निंदा की और आतंकियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की मांग की। इस कैंडल मार्च ने केवल एक शोकसभा का रूप नहीं लिया, बल्कि यह एक मजबूत संदेश भी था कि समाज एकजुटता से आतंकवाद का सामना करेगा।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने यह स्पष्ट किया कि वे अपने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस तरह के आयोजनों से यह भी साबित होता है कि जब भी देश पर संकट आता है, तब समाज के विभिन्न वर्ग एकजुट होकर उसका सामना करने के लिए आगे आते हैं। आगे बढ़कर CA नितिन बंसल ने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाएं और समाज में शांति और सद्भावना को बढ़ावा दें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्ताननरेंद्र मोदीगुरुग्रामPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?