लाइव न्यूज़ :

पहलगाम हमलाः महाराष्ट्र में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान?, सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले-कोई गलत खबर न चलाएं, सभी को वापस भेजने की व्यवस्था की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 15:52 IST

Pahalgam attack: निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री के तौर पर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर कोई गलत खबर न चलाएं। सभी को वापस भेजने की व्यवस्था कर दी गई है और कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचेगा।भारत सरकार ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द करने का ऐलान किया है।

Pahalgam attack:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों के संदिग्ध होने या उनकी पहचान न होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। फडणवीस ने कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार राज्य से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की व्यवस्था की जा रही है। संवाददाताओं से बातचीत में फडणवीस ने कहा, ‘‘राज्य के गृह मंत्री के तौर पर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर कोई गलत खबर न चलाएं। महाराष्ट्र में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक संदिग्ध नहीं है और सभी का पता चल चुका है।

उन सभी को वापस भेजने की व्यवस्था कर दी गई है और राज्य में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचेगा। सभी को आज शाम या कल तक वापस भेज दिया जाएगा।’’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुणे नगर निगम के एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान यह बात कही। भारत सरकार ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द करने का ऐलान किया है।

यह निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने विभिन्न वीजा पर राज्य भर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया है। राज्य में पानी की स्थिति के बारे में फडणवीस ने कहा, ‘‘अप्रैल और मई में बांधों में जल संग्रहण कम होता है। जल संग्रहण के बारे में योजना बनाई गई है। वर्तमान में राज्य के सभी बांधों में जल संग्रहण 38 प्रतिशत है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रजम्मू कश्मीरपाकिस्तानदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला