लाइव न्यूज़ :

जन आशीर्वाद यात्रा से विपक्ष परेशान और भयभीत है: नड्डा

By भाषा | Updated: September 4, 2021 13:39 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि लोगों तक संपर्क स्थापित करने की 39 नए केन्द्रीय मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा बेहद सफल रही है और इससे विपक्ष ‘‘परेशान और भयभीत’’ है। नड्डा ने विपक्ष पर कार्यक्रमों में बाधा डालने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि लोग नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रति ‘‘दृढ़ समर्थन और भरोसा’’ जता रहे हैं।उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा,‘‘ नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रति लोगों ने जो मजबूत समर्थन और भरोसा दिखाया है उसे डिगाने की सभी चालें और व्यवधान निष्फल रहे हैं।’’ राणे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। नड्डा ने कहा,‘‘ यह हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है,लेकिन लोगों के समर्थन ने संकीर्ण मानसिकता वाले विपक्षी दलों और हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।’’ उन्होंने कहा,‘‘ देश भर में बेहद सफल रही जन आशीर्वाद यात्राओं ने विपक्ष को परेशान और भयभीत कर दिया है और उन्होंने हमारी यात्राओं और कार्यक्रमों में बाधा डालने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों ने विपक्षी दलों के ‘‘नकारात्मक राजनीतिक दुष्प्रचार’’ को नकार दिया है और वे विकास और वृद्धि की राजनीति के साथ मजबूती से खड़े हैं। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा 28 अगस्त को समाप्त हुई और 14 दिन की इस यात्रा में 24,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई साथ ही पांच हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने दावा किया,‘‘ ये सभी कार्यक्रम बेहद सफल रहे, जिसमें समाज के सभी तबके के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।’’ नड्डा के अनुसार, ‘‘ मोदी के गतिशील, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के पिछले सात वर्ष लोगों की भागीदारी, विकास, विश्वास, सुरक्षा, समृद्धि और वृद्धि के रहे हैं।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘जन आशीर्वाद यात्राओं की आपार सफलता उस ‘विकास यात्रा’ की भी सबूत है जो देश ने प्रधानमंत्री के गतिशील और निर्णायक नेतृत्व तथा उनके सभी मंत्रियों के विश्वास और समर्थन से तय की है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी समाज के हर वर्ग को सभी सामाजिक कल्याण और आर्थिक कल्याण योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

भारतअमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम के लिए BJP का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र