लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में संयंत्र में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:07 IST

Open in App

रायगढ़ 17 दिसंबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक निजी संयंत्र में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराईपाली गांव स्थित नवदुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में बिहार निवासी नरेंद्र​ सिंह (32) की मौत हो गई तथा भीम कुमार दास, उमेश कोड़ा और जसवंत नामक मजदूर घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि हादसा तब हुआ जब संयंत्र के ‘इंडक्शन फर्नेस क्रमांक तीन’ में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में गर्म राख की चपेट में आकर चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जब दुर्घटना की जानकारी वहां मौजूद अन्य मजदूरों और संयंत्र के अधिकारियों को मिली तब सभी घायल मजदूरों को रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घायल अन्य मजदूरों का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा