लाइव न्यूज़ :

इस बैंक के दो खातों से एक लाख 30 हजार रुपये गायब, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 25, 2019 18:44 IST

रामा कालोनी, सफीदों निवासी ज्योति ने शिकायत दर्ज कराई है कि एचडीएफसी बैंक में उसके खाते से 19 अगस्त से 30 अगस्त 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।

Open in App

शहर में दो अलग अलग घटनाओं में उपभोक्ताओं के खाते से क्रमश: 50 हजार रुपये और 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि रामा कालोनी, सफीदों निवासी ज्योति ने शिकायत दर्ज कराई है कि एचडीएफसी बैंक में उसके खाते से 19 अगस्त से 30 अगस्त 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।

राशि गायब होने का पता उसे तब चला जब वह बैंक में गई। ज्योति का कहना है कि न तो उसका एटीएम कार्ड बदला गया और न ही उसने खाते से संबंधित कोई जानकारी किसी को दी, फिर भी उसके खाते से 50 हजार रुपये की राशि गायब हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, ऐसी ही एक शिकायत शिवपुरी कालोनी निवासी राजेंद्र ने दर्ज कराई है। सेना में कार्यरत राजेंद्र श्रीगंगानगर में पदस्थ है। शिकायत में राजेंद्र ने कहा है कि कैथल रोड स्थित एसबीआई बैंक में उसका खाता है। गत दिवस उसके मोबाइल पर 80 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।

राजेंद्र ने बताया कि न तो उसका एटीएम कार्ड बदला गया और न ही उसने खाते से संबंधित जानकारी किसी को दी। फिर भी उसके खाते से राशि गायब हो गई। उसने बताया कि 40 हजार रुपये एटीएम से निकाले गए जबकि 40 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए। शहर थाना पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी