लाइव न्यूज़ :

मुंबई में होने वाली 'इंडिया गठबंधन' की बैठक पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा- हमको व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2023 17:06 IST

एनडीए के द्वारा सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "अरे हमको कुछ नहीं चाहिए व्यक्तिगत, हम तो चाहते हैं सब को एकजुट करना, हम तो शुरू से ना यही बात बोलते थे

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, अरे हमको कुछ नहीं चाहिए व्यक्तिगतउन्होंने कहा, हम तो चाहते हैं सब को एकजुट करनाबिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में कुछ और पार्टियां भी शामिल होंगी

पटना: मुंबई में होने जा रही इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले सियासत गरमायी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयोजक बनने सहित कई अन्य चीजों को लेकर एनडीए के द्वारा सवाल उठाए रहे हैं। एनडीए के द्वारा सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "अरे हमको कुछ नहीं चाहिए व्यक्तिगत, हम तो चाहते हैं सब को एकजुट करना, हम तो शुरू से ना यही बात बोलते थे। इसलिए वह सब क्या सब बोलता है, इससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि मैं जा रहा हूं।

नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक में कुछ और पार्टियां भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। वो लोग क्या बोलते हैं उसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि मुंबई में होनेवाली बैठक में सब तय हो जाएगा।कौन-कहां से चुनाव लड़ेगा, ये सारी बातें अगली बैठक में मिलकर हमलोग तय करेंगे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा हमसे डरती है। भाजपा देख रही है कि सभी दलों को एक मंच पर लेकर पहुंच गया है। वो लोग शायद इसलिए परेशान है कि हम लगातार काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास कामयाब हो रहा है। इंडिया की एकजुटता से उनको हार नजर आने लगी है। इसलिए शायद हमको लेकर कुछ के कुछ बोलते रहते है। लेकिन हमको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। हमारी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। 

लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही। नेहरू पथ पर लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने फोन पर अधिकारियों को निर्देश भी दिया। लोहिया पथ चक्र के निर्माण काम को बारीकी से देखा और समझा। सबसे बड़ी बात यह रही कि बगल के सरकारी क्वार्टर को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग बनेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ साथ विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि यह काम इसी साल दुर्गापूजा के पहले हो जाना है, इसलिये आये हैं और इसके बगल में जो ये सब बिल्डिंग है वो अस्सी साल पहले की है, इसको भी तोड़कर बनना है। नया बिल्डिंग बनेगा तो अधिक से अधिक लोग रहे सकेंगे।

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र