लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू कश्‍मीर में अघोषित कफर्यू से जीना मुहाल, सेना सतर्क, दंगा रोधक बल भी तैयार

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 5, 2019 11:44 IST

जम्मू कश्मीर सहित देश भर के लोगों की नजरें इस समय केंद्र के बड़े फैसले पर लगी हुई हैं जो जम्मू-कश्मीर को लेकर होने वाला है। कश्‍मीर समेत जम्‍मू संभाग के कई जिलों में फोन भी बंद कर दिया गया है और सारे राज्‍य में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू और श्रीनगर शहरों के अलावा अन्य जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।कश्मीर की तरह जम्मू में भी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। 

कश्‍मीर को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए जाने वाले संभावित फैसले से पहले जम्मू और श्रीनगर में धारा 144 लागू किए जाने, स्कूल-कालेज बंद किए जाने के बाद जन-जीवन ठहर गया है। पुराने शहर में कांटेदार तार लगाकर गलियों को बंद कर दिया गया है और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। 

सरकारी तौर पर कर्फ्यू नहीं लगाया गया है परंतु हालात कर्फ्यू जैसे ही बने हुए हैं। शहर में ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है। बाहरी राज्यों से यहां पहुंच रहे लोग मजबूरन पैदल रेलवे स्टेशन की ओर जाने को मजबूर हैं। इन सब के बीच फिलहाल दोनों ही शहरों में हालात सामान्य हैं। 

राज्य के लोगों की नजरें इस समय केंद्र के बड़े फैसले पर लगी हुई हैं जो जम्मू-कश्मीर को लेकर होने वाला है। कश्‍मीर समेत जम्‍मू संभाग के कई जिलों में फोन भी बंद कर दिया गया है और सारे राज्‍य में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।

जम्मू और श्रीनगर शहरों के अलावा अन्य जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रशासन और पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। देर रात को उमर अब्दुल्ला और महबूबा को उनके घरों में ही नजर बंद कर दिया गया था। 

जम्मू और श्रीनगर शहरों में धारा 144 लागू किए जाने के बाद सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्तैद हैं। लोगों को बिना वजह सड़कों पर उतरने नहीं दिया जा रहा। दुकानें पूरी तरह बंद है। कश्मीर की तरह जम्मू में भी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। 

शहर में अगर किसी को कोई दुकान खुली हुई मिल रही है तो लोग आनन-फानन में राशन इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं। सुबह-सुबह ही पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। शहर के कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल समाप्त हो गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया