लाइव न्यूज़ :

अध्यादेश मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला ने अरविंद केजरीवाल से किया सवाल- जब धारा 370 हटाई गई तो वो कहां थे?

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2023 15:32 IST

नेशनल कांफ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब धारा 370 हटाई गई तो अरविंद केजरीवाल कहां थे? उन्होंने उस समय सरकार का समर्थन किया था और आज वह दूसरी पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला ने पूछा कि जब धारा 370 हटाई गई तो अरविंद केजरीवाल कहां थे?अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने उस समय सरकार का समर्थन किया था और आज वह दूसरी पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं।केजरीवाल अध्यादेश के खिलाफ भाजपा विरोधी दलों का समर्थन लेने के लिए उनसे संपर्क रहे हैं।

रजौरी: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। इसी क्रम में हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें इस मामले में अपना समर्थन देने का आश्वासन है।

हालांकि, नेशनल कांफ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का अरविंद केजरीवाल को लेकर कुछ और कहना है। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल से इस विषय पर सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा, "जब धारा 370 हटाई गई तो अरविंद केजरीवाल कहां थे? उन्होंने उस समय सरकार का समर्थन किया था और आज वह दूसरी पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल इस अध्यादेश के खिलाफ भाजपा विरोधी दलों का समर्थन लेने के लिए उनसे संपर्क रहे हैं ताकि जब इसे संसद में लाया जाए तो यह गिर जाए।

गौरतलब है कि अभी तक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के चंद्रशेखर राव, शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आप को इस मुद्दे पर अपना समर्थन दिया है। 

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड नेता नीतीश कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी इस मामले में केजरीवाल को समर्थन किया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव