लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ, बदरीनाथ धाम से संबंधित कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : धामी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:54 IST

Open in App

देहरादून, नौ जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से केदारनाथ धाम की तर्ज पर बदरीनाथ मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण, रिवर फ्रन्ट डेवलपमेंट, लेक फ्रन्ट डेवलपमेंट और एराइवल प्लाजा जैसे कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार करने को कहा है।

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित कार्यों में तेजी लाने और डीपीआर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग में अलग से एक विभाग बनाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही केदारनाथ का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार किया जाए।

प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि केदारनाथ से संबंधित पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 170 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध है जिसके तहत पांच निर्माण कार्यों- कमाण्ड एंड कन्ट्रोल रूम, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम निर्माण, अस्पताल की इमारत, संगम घाट पुनर्निर्माण और शंकराचार्य समाधि को बनाने का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के द्वितीय चरण के कार्य भी शीघ्र शुरू किए जाएंगे जबकि बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान को अंतिम रूप दे दिया गया है जिसके तहत होने वाले कार्यों के लिए 250 करोड़ रुपये के कोष की व्यवस्था है और इसके तहत किए जाने वाले कार्यों की डीपीआर तैयार की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया