लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: बैंक से पेंशन लेने के लिए नंगे पैर चिलचिलाती धूप में कई किमी चली 70 साल की महिला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By विनीत कुमार | Updated: April 21, 2023 15:20 IST

ओडिशा के नबरंगपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग महिला बैंक से पेंशन के पैसे निकालने के लिए नंगे पांव कई किमी की दूरी तय करती नजर आती है। वह एक टूटी कुर्सी के सहारे चलती नजर आई।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के नबरंगपुर जिले के झरिगांव ब्लॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।पेंशन निकालने के लिए महिला को बैंक जाना पड़ा और वह नंगे पांव टूटी कुर्सी के सहारे कई किमी चलती नजर आई।हालांकि, महिला अपनी टूटी हुई उंगलियां के कारण पैसे नहीं निकाल सकी और उसे लौटना पड़ा।

भुवनेश्वर: ओडिशा का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि इसमें नजर आ रही महिला की उम्र 70 साल है और उसे बस बैंक से पेंशन निकालने के लिए कई किलोमीटर तक खाली पैर चलना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस बुजुर्ग महिला को टूटी कुर्सी के सहारे चिलचिलाती धूप में नंगे पांव चलते देखा जा सकता है। यह वीडियो 17 अप्रैल को ओडिशा के नबरंगपुर जिले के झरिगांव ब्लॉक का है।

सामने आई जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला का नाम सूर्या हरिजन है और वह बेहद गरीब हैं। उसका बड़ा बेटा दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूर के रूप में काम कर रहा है। वह अपने छोटे बेटे के परिवार के साथ रह रही है और वह दूसरे लोगों के मवेशियों को चराकर अपना गुजारा करती है। परिवार के पास अपनी जमीन भी नहीं है और झोपड़ी में रहता है।

एएनआई के अनुसार महिला पेंशन लेने के लिए बैंक गई थी, लेकिन उसे बताया गया कि उसका अंगूठा रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहा है और ऐसे में उसे घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंधक ने दावा किया है कि महिला को अपनी टूटी हुई उंगलियां के कारण पैसे निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बैंक समस्या का हल करने के लिए काम कर रहा है।

झारीगांव शाखा के एसबीआई प्रबंधक ने कहा, 'उसकी उंगलियां टूट गई हैं, इसलिए पैसे निकालने में परेशानी हो रही है। उसे बैंक से मैन्युअल रूप से 3,000 रुपये दिए गए हैं। हम जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे।' उनके गांव के सरपंच ने भी कहा कि उन्होंने गांव में ऐसे असहाय लोगों की सूची बनाने और उन्हें पेंशन का पैसा उपलब्ध कराने पर चर्चा की है।

टॅग्स :ओड़िसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र