लाइव न्यूज़ :

Odisha Tragedy: 10 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहे 11, एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2026 09:05 IST

Odisha Tragedy: अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के कटक स्थित ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देOdisha Tragedy: ट्रॉमा केयर आईसीयू और उससे सटे आईसीयू और वार्ड प्रभावित हुए।Odisha Tragedy: कुल 23 मरीजों को अन्य विभागों में स्थानांतरित कर दिया गया है। Odisha Tragedy: मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के कटक स्थित ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई।

मरीजों को सुरक्षित निकालने के दौरान अस्पताल के लगभग 11 कर्मचारी झुलस गए। एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में आग लगी, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि आग लगभग 2.30 और 3 बजे के बीच लगी। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे और आग बुझाने के लिए अभियान शुरू किया।

दमकल सेवा अधिकारियों, अस्पताल कर्मचारियों और पुलिस के साथ-साथ मरीजों के परिचारकों ने आईसीयू में इलाज करा रहे मरीजों को बचाया और उन्हें ओडिशा के प्रमुख सरकारी चिकित्सा केंद्र एससीबी अस्पताल के अन्य विभागों में स्थानांतरित कर दिया। खबर मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने अस्पताल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से भी मुलाकात की। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में संदिग्ध शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा कि इससे ट्रॉमा केयर आईसीयू और उससे सटे आईसीयू और वार्ड प्रभावित हुए।

मांझी ने बताया, “कुल 23 मरीजों को अन्य विभागों में स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य आईसीयू और वार्डों में स्थानांतरित करते समय सात गंभीर मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की बाद में मौत हो गई।” उन्होंने कहा, “मैंने संबंधित अधिकारियों को घायल मरीजों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।” मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

माझी ने बताया कि 11 चिकित्सा अधिकारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव अभियान में हिस्सा लिया और उनका अस्पताल के एक वार्ड में इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘पदभार ग्रहण करने के बाद मैंने संबंधित विभाग को सभी चिकित्सा संस्थानों को आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए थे और मैंने उन्हें इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया था।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 2025-26 के वार्षिक बजट में 320 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जबकि आगामी वर्ष (2026-27) के बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सा प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण लगाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

विपक्ष के नेता नवीन पटनायक के कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पटनायक ने आग लगने की घटना में मारे गए 10 मरीजों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनका एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा करने का कार्यक्रम है।

टॅग्स :ओड़िसाअग्निकांडBhubaneswar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र