लाइव न्यूज़ :

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

By बृजेश परमार | Updated: May 17, 2026 09:57 IST

Rajdhani Express Fire: राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग,बड़ा हादसा टला...

Open in App

Rajdhani Express Fire:  त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के आग लग गई। आग ट्रेन के बी - 1कोच में लगी थी।कोच में 68 यात्री सवार थे।हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है साथ ही OHE लाइन भी चालू कर दी गई है । अब जले हुए कोच को मौके से हटाया जाएगा , मुंबई तरफ़ जाने वाली अप लाइन चालू कर दी गई है । कुछ देर इसी सिंगल लाइन से अप और डाउन गाड़िया निकाली जाएगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास एसी कोच (बी-1) में आग लग गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया।

किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटकर प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया है।

दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन रवाना

घटना स्थल राजस्थान के कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन रतलाम मंडल मुख्यालय नजदीक होने से रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :अग्निकांडRajdhani Expressरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर

क्राइम अलर्टराजगढ़ में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 12 लोग झुलसे और कई मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त, वीडियो

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारत अधिक खबरें

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना