लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 7 अक्टूबर: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन, मदर टेरेसा ने मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना की

By भाषा | Updated: October 7, 2019 14:11 IST

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में मात्र 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान की हजारों सिस्टर्स देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसुफ शाह चक के आत्मसमर्पण के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म।अफगानिस्तान पर अमेरिका और मित्र देशों के विमानों ने गोलीबारी की।

मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं।

मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की। मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में मात्र 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान की हजारों सिस्टर्स देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रही हैं।

देश और दुनिया के इतिहास में 7 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसुफ शाह चक के आत्मसमर्पण के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज और अनूठे अंदाज के कारण बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म।

1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1949 : जर्मनी के सोवियत कब्जे वाले इलाके में एक संविधान को लागू किया गया, जिसके चलते पूर्वी जर्मनी बना। तकरीबन चार दशक के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक बार फिर से एक हो गए।

1950: मदर टेरेसा ने मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1996 : रूपर्ट मर्डोक के न्यूज कोरपोरेशन के लिए रोजर एलिस ने सेटेलाइट और केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत की।

2000: भारत ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण अवार्ड जीता।

2001 : अफगानिस्तान पर अमेरिका और मित्र देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के हमले से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीगुरु गोबिंद सिंहअफगानिस्तानअमेरिकाचीनमदर टेरेसाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र