लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही से निरस्त हुआ स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण : फडणवीस

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:01 IST

Open in App

मुंबई, 29 मई भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को निरस्त किए जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है।

उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार मुद्दे को लेकर ‘‘कभी गंभीर नहीं थी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को निरस्त कर दिया। राज्य सरकार की पुनरीक्षण याचिका खारिज की जा चुकी है।’’

फडणवीस ने कहा, ‘‘यह सब मुद्दे पर राज्य सरकार की अक्षम्य लापरवाही की वजह से हुआ। महा विकास अघाडी सरकार मुद्दे को लेकर कभी गंभीर नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने एक सुनवाई में कहा था कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना करे और अनुभवसिद्ध आंकड़ा पेश करे जो आरक्षण को उचित ठहराता। हालांकि, राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया।’’

वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने आंकड़ा ‘उपलब्ध न कराने’ के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण के समर्थन में केंद्र से आंकड़ा पेश करने को कहा था। केंद्र ने जानबूझकर यह पेश नहीं किया, इसलिए आरक्षण निरस्त कर दिया गया। केंद्र ओबीसी के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?