लाइव न्यूज़ :

अब तेजस रेक के साथ चलेगी पटना-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:11 IST

Open in App

रेलवे ने कहा है यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बुधवार से पटना-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में उन्नत तेजस रेक लगाए गए हैं। राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना)-नयी दिल्ली ट्रेन विशेष तेजस प्रकार के स्मार्ट कोच के साथ चलने वाली दूसरी राजधानी एक्सप्रेस बन गयी है। रेलवे ने कहा कि स्मार्ट कोच का मकसद यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है।तेजस डिब्बों में हर यात्री के लिए मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट मुहैया कराए गए हैं तथा हर बर्थ पर रीडिंग लाइट की भी सुविधा दी गयी है। रेलवे ने कहा कि ऊपरी बर्थ पर चढ़ने की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाया गया है। रेलवे ने कहा कि सभी डिब्बों के मुख्य गेट गार्ड द्वारा केंद्रीकृत तरीके से नियंत्रित होंगे। जब तक सभी गेट बंद नहीं हो जाते, ट्रेन आगे नहीं बढ़ेगी। डिब्बों में यात्री सूचना और कोच कंप्यूटिंग यूनिट (पीआईसीसीयू) भी होगी। प्रत्येक कोच के अंदर दो एलसीडी स्क्रीन के साथ यात्री घोषणा और सूचना प्रणाली भी है जिसमें अगला स्टेशन, शेष दूरी, आगमन का अपेक्षित समय, सुरक्षा संबंधी संदेश जैसी यात्रा संबंधी जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक कोच में छह कैमरे लगे हैं जो लाइव रिकॉर्डिंग करते हैं। सभी डिब्बों में स्वचालित फायर अलार्म भी लगाया गया है। चिकित्सा या सुरक्षा आपात स्थिति के लिए आपातकालीन ‘टॉकबैक’ भी प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

भारतTejas crash: दुबई एयर शो की घटना के बाद जेट निर्माता HAL ने जारी किया बयान, कहा- फाइटर जेट का क्रैश एक अलग घटना थी

भारतTejas Plane Crash Video: ज़ूम-इन किए गए वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखा दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश होने का वो पल

भारतनमनाश स्याल कौन थे? दुबई एयर शो के दौरान तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट

भारतगड़बड़ी या धांधली हुई तो बिहार की सड़कों पर “नेपाल जैसा नजारा” देखने को मिलेगा?, राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने दी चेतावनी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज