पोर्ट ब्लेयर, छह दिसंबर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है और दो मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 7,688 है। अधिकारी ने बताया कि कुल 7,555 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केंद्रशासित प्रदेश में रविवार को एक भी नया मामला सामने नहीं आया।
उन्होंने बताया कि यहां चार मरीजों का उपचार चल रहा है और सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले में हैं। वहीं अन्य जिले उत्तर और मध्य अंडमान निकोबार संक्रमण मुक्त हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है।
यहां अब तक 5,61,334 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 2,97,328 लोगों को पहली और 2,64,006 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।