लाइव न्यूज़ :

बिहार में आज नीतीश लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें प्रदेश में सरकार बनने से जुड़ी अब तक की 10 अहम बातें 

By अनुराग आनंद | Updated: November 16, 2020 07:58 IST

बिहार विधानससभा चुनाव 2020 में जीतन राम मांझी की पार्टी को चार सीटें हासिल हुई हैं। बीजेपी को 74 सीटें और जेडीयू को 43 सीटें मिलीं। राजग को कुल 125 सीटों मिली हैं। वहीं, आरजेडी के हिस्से 75 सीटें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में एनडीए की बैठक में रविवार को नीतीश कुमार को एक बार फिर से राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया है।मिल रही जानकारी के मुताबिक, आज (सोमवार) शाम साढ़े 4 बजे तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में अब एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एक बार फिर से नीतीश कुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने का न्योता भेज दिया है। ऐसे में आज शाम तक एक बार फिर से सीएम पद की शपथ नीतीश कुमार ले सकते हैं।

अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर नीतीश कुमार के साथ मंत्री पद पर कौन-कौन शपथ लेंगे। एनडीए खेमे में इस बात की चर्चा चल रही है। आज शाम तक इस संबंध में लगभग सबकुछ साफ हो जाने की संभावना है। 

आइए जानते हैं बिहार में मुख्यमंत्री बनने से जुड़ी अब तक की 10 अहम अपडेट-

1. बिहार विधानससभा चुनाव 2020 में जीतन राम मांझी की पार्टी को चार सीटें हासिल हुई हैं। बीजेपी को 74 सीटें और जेडीयू को 43 सीटें मिलीं। राजग को कुल 125 सीटों मिली हैं। वहीं, आरजेडी के हिस्से 75 सीटें आई हैं और वह बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 

2. पटना में एनडीए की बैठक में रविवार को नीतीश कुमार को एक बार फिर से राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, आज (सोमवार) शाम साढ़े 4 बजे तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

3. बता दें कि 15 नवंबर कटिहार से चौथी बार निर्वाचित विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को भाजपा विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों को नीतीश कुमार नीत नयी राजग सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

4.भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रसाद को नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया। भाजपा बिहार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, ‘‘भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद और उपनेता चुने जाने पर रेणु देवी को बहुत-बहुत बधाई।’’

5. रविवार को पटना में एनडीए की हुई बैठक में सुशील कुमार मोदी ने पार्टी विधानमंडल दल के नेता के रूप में प्रसाद के नाम का प्रस्ताव किया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया । प्रसाद अब सुशील मोदी की जगह ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

6. राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार चुनाव के समय शिमला में पिकनिक मना रहे थे, ऐसे तो आप अपनी पार्टी नहीं चला सकते हैं। शिवानंद ने कहा था कि राहुल के व्यवहार से तो लगता है कि वह अप्रत्यक्ष तौर पर वह भाजपा को ही फायदा पहुंचाते हैं। 

7. शिवानंद तिवारी के इस बयान पर नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी के बारे में बिहार में महागठबंधन के सहयोगी पार्टी RJD के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि राहुल गांधी नॉन सीरीयस पर्यटक राजनेता है। शिवानंद जी तो राहुल जी को ओबामा से ज़्यादा जानने लगे है। फिर भी कांग्रेस चुप क्यूं है?

8. बिहार में राजग गठबंधन की पिछली सरकारों में उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी के एक ट्वीट से कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘ आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।’’

9. सुशील कुमार मोदी के ट्वीट के बाद से ही तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व निर्णय लेता है और इस बारे में उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

10. मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का नाम कंफर्म हो गया है। लेकिन, डिप्टी सीएम पद को लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूगिरिराज सिंहबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र