लाइव न्यूज़ :

'विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री, राजनीति से ले लेंगे संन्यास': प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2025 16:28 IST

प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया है कि यदि उनकी बात सच नहीं हुई तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच जनसुराज पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया है कि यदि उनकी बात सच नहीं हुई तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जदयू को इस चुनाव में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 60 फीसदी से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं। अगले दो महीनों में यह साफ हो जाएगा कि ये लोग किसे वोट देंगे? क्या वे फिर से उन पर भरोसा करेंगे जिन्होंने पहले उन्हें निराश किया है या किसी नए विकल्प को चुनेंगे? किसी भी हाल में नवंबर के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। मैं यह लिखकर दे सकता हूं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूरा बिहार जानता है कि नीतीश कुमार की हालत ऐसी नहीं है कि वह बिहार को संभाल सकें। वह मंच पर पीएम मोदी का नाम तक भूल जाते हैं। राष्ट्रगान बजने पर उन्हें समझ नहीं आता कि यह राष्ट्रगान है या कव्वाली। 

पिछले एक साल में उन्होंने मीडिया से बात तक नहीं की। जब वह खुद की देखभाल करने की स्थिति में नहीं हैं तो बिहार की देखभाल कैसे करेंगे? अगर हमें यह पता है, तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को नहीं पता? 

उन्होंने कहा कि भाजपा अभी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए मजबूर है। भाजपा नीतीश कुमार को इसलिए बनाए हुए हैं ताकि चुनाव तक व्यवस्था चलती रहे। उनके पास बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ने का न आत्मविश्वास है और न ही तैयारी। इसीलिए वे नीतीश कुमार का बोझ उठा रहे हैं। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के बाद जदयू का अस्तित्व ही सवालों में घिर जाएगा। नीतीश कुमार की स्वीकार्यता 60 फीसदी से घटकर 16-17 फीसदी रह गई है। जदयू के पास कोई कैडर नहीं है, उसके पास सिर्फ नीतीश कुमार थे और अब वह भी नहीं रहे।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं