लाइव न्यूज़ :

114138 नियोजित शिक्षक अब बने राज्यकर्मी?, सीएम नीतीश कुमार बोले-जहां हैं वहीं रहेंगे, प्रमाण-पत्र और नियुक्ति-पत्र प्रदान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2024 15:07 IST

Nitish Kumar Will Distribute Appointment Letters: बिहार के विभिन्न जिलों में 98, 349 प्रारंभिक शिक्षक, 12, 524 माध्यमिक शिक्षक और 3, 265 उच्च माध्यमिक शिक्षक को नियुक्ति पत्र दिए गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने शिक्षकों को गंभीरता से पढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।वर्ष 2005 के पहले बिहार में शिक्षा की क्या स्थिति थी?

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक समारोह में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का प्रमाण-पत्र और नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही बिहार में 1 लाख 14 हजार से अधिक नियोजित शिक्षक अब राज्यकर्मी बन गए हैं। इस दौरान नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया कि नियोजित शिक्षक जहां हैं वहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद स्पष्ट हो गया है कि नियोजित शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक बने शिक्षकों का दूसरी जगह पदस्थापन नहीं होगा। इस अवसर पर जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां नियुक्ति-पत्र वितरण की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को सौंपी गई। बिहार के विभिन्न जिलों में 98, 349 प्रारंभिक शिक्षक, 12, 524 माध्यमिक शिक्षक और 3, 265 उच्च माध्यमिक शिक्षक को नियुक्ति पत्र दिए गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नियोजित शिक्षक अपनी नई पदस्थापना को लेकर बहुत परेशान हैं तो हम लोगों ने यह निर्णय लिया है कि नियोजित शिक्षक जिस जगह पर काम कर रहे हैं, वहीं पर काम करने दिया जाए। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को गंभीरता से पढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि खूब पढ़ाइए और मन से पढ़ाईए, जो यह दर्शाता है कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्रतिबद्ध है। यह कदम राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ शिक्षकों को उनके अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार में शिक्षा की क्या स्थिति थी? 2005 के पहले स्कूलों की कमी थी। अपने मुख्यमंत्री बनने के बाद आए बदलावों की याद दिलाते हुए कहा कि हमने 2006-07 में पोशाक योजना शुरू की। 2008 में छात्राओं के लिए साइकिल योजना की शुरुआत हुई।

बाद में इसे लडकों के लिए भी शुरू किया गया। लालू यादव और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि याद रखिए। पुरनका चिजबा को याद रखिए। अब सबका घरबा कितना बड़ा बन गया है। पटना में कोई शाम में निकलता था? उन्होंने बिना नाम लिए ही 2005 के पहले राज्य में बिगड़ी कानून-व्यवस्था की ओर इशारा किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कितना कुछ किया है। पहले से अब कितना बदल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने लगातार नौकरी देने का काम किया है और यह भूलने वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो- जो काम किया है वह सबको मालूम है। उन्होंने पत्रकारों की ओर भी ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पत्रकार सब भी भूल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले 12वीं पास होने पर लड़कियों को 10, 000 देते थे, अब 50, 000 देते हैं। ग्रेजुएट होने पर 25, 000 देते थे और आप 50, 000 देते हैं. लड़के और लड़की सब बराबर होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा कि वह अब एनडीए के साथ ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने दो बार गलती कर दी थी अब कभी इधर-उधर नहीं होगा, क्योंकि शुरू से तो हम साथ ही थे। एक-एक काम हो रहा था सब साथ में थे। फिर भी सभी लोग एक ही साथ रहे हैं और रहेंगे, कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र