लाइव न्यूज़ :

हमें चुनौतियों से डर नहीं लगता और डटकर सामना करेंगे?, नीतीश कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनी श्रेयसी सिंह ने कहा-ब्लू प्रिंट बनाकर काम शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2025 17:11 IST

जमुई जिले के गिद्धौर से ताल्लुक रखने वाली श्रेयसी का परिवार राजनीति और खेल दोनों क्षेत्रों में मजबूत पहचान रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार का प्रिय विभाग है।परेशानी से अवगत हैं और वो उनकी हर परेशानियों को दूर करेंगी।जमुई के साथ-साथ पूरे बिहार को कोई ऐसा काम ना करें जिससे कि निराशा हो सके।

पटनाः बिहार में नई सरकार की गठन के बाद धीरे धीरे सभी मंत्री अपना विभाग संभाल रहे हैं। इसी कड़ी में नीतीश कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनी श्रेयसी सिंह ने भी अपना पदभार संभाल लिया है। आईटी एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आईटी विभाग विश्वशरैया भवन में पदभार ग्रहण किया। श्रेयशी सिंह ने कहा कि भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेतृत्व में उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है जो प्रभार मुझे मिला है, जिसका प्रभार मैंने ग्रहण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार का प्रिय विभाग है।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं कि हम पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। हर काम चुनौती होती है हमें चुनौतियों से डर नहीं लगता हम डटकर सामना करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि वे खेल से जुड़ी थी तो उन्हें इस विभाग और खिलाड़ियों को होने वाली परेशानी से अवगत हैं और वो उनकी हर परेशानियों को दूर करेंगी।

उन्होंने कहा कि वे ब्लू प्रिंट बनाएंगी और उसके अनुसार काम करेंगी। श्रेयसी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में बिहार की खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि जमुई के साथ-साथ पूरे बिहार को कोई ऐसा काम ना करें जिससे कि निराशा हो सके। अपने उम्मीद से बढ़कर काम करेंगे।

बता दें कि श्रेयसी सिंह का राजनीतिक सफर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। जमुई जिले के गिद्धौर से ताल्लुक रखने वाली श्रेयसी का परिवार राजनीति और खेल दोनों क्षेत्रों में मजबूत पहचान रखता है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं, जबकि मां पुतुल कुमारी भी सांसद रह चुकी हैं। दादा कुमार सुरेंद्र सिंह नेशनल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

खेल के मैदान पर श्रेयसी ने बेहद कम उम्र में भारत का नाम रोशन किया। डबल ट्रैप शूटिंग की विशेषज्ञ श्रेयसी ने 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। 2014 एशियन गेम्स में टीम इवेंट में ब्रॉन्ज उनके खाते में गया।

इसके लिए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2024 पेरिस ओलंपिक्स में वे बिहार की पहली शूटर के रूप में शामिल हुईं। हाल ही में 61वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खेल से राजनीति की ओर उनका सफर 2020 में शुरू हुआ, जब उन्होंने भाजपा जॉइन की।

जमुई विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ते हुए उन्होंने राजद के विजय प्रकाश को 41,000 से ज्यादा वोटों से हराया। 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी जीत और भी बड़ी रही 54,498 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से। उन्होंने राजद के मोहम्मद शमशाद आलम को करारी शिकस्त दी।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र