लाइव न्यूज़ :

Bihar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने दिया संकेत, कहा- जो भी कहेंगे, जनता के दरबार में चलते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2025 14:04 IST

Bihar: उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पिछले 19 वर्ष से विकास हो रहा है।

Open in App

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री को लेकर जारी कयासों के बीच उन्होंने राजनीति में आने के स्पष्ट संकेत दे दिया। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धर्म पत्नी मंजू सिन्हा की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बेटे निशांत कुमार भी पहुंचे हुए थे। यहां दोनों ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जब पत्रकारों ने निशांत कुमार से राजनीति को लेकर सवाल किया तो वह एक परिपक्व नेता की तरह जवाब देते दिखे।

उन्होंने कहा कि मेरी मां का जयंती है और वह हमारे बीच नहीं हैं, इस बात का दुख है। वह जहां भी रहे खुशी से रहें। उनका आशीर्वाद मेरे पर बना रहे, यही कामना करता हूं।

इस दौरान निशांत कुमार ने बिहार की जनता से अपने पिता नीतीश कुमार के लिए वोट मांगते हुए कहा कि पिता जी लगातार विकास का कम कर रहे हैं, इसलिए उनको वोट दीजिएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पिछले 19 वर्ष से विकास हो रहा है। पिछली बार जदयू को सिर्फ 43 सीटें आई तो भी नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए काम किया।

इस बार जदयू को ज्यादा सीटें आनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताए जाने पर निशांत ने कहा कि गठबंधन है तो अच्छा ही बोलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सारे युवाओं को और उम्र के हर तबके के लोगों को आवाहन करते हैं कि वे वोट करें। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी के भी कार्यकर्ताओं को भी मैं आह्वान करता हूं कि जाइए जन-जन तक पहुंचाएं।

जनता को मालूम होना चाहिए कि क्या हो रहा है। उसमें कमी नहीं होनी चाहिए, तब जाकर जनता समझेगी कि ये लायक हैं तो ठीक है। एनडीए पिता जी को मुख्यमंत्री घोषित करें और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें, ताकि बिहार के विकास का क्रम जारी रहे।

वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव द्वारा निशांत को राजद में आने की अपील किए जाने पर निशांत ने कहा कि जो भी कहेंगे, जनता के दरबार में चलते हैं। वो बताएंगे क्या करना है? जनता देखेगी कौन क्या करेगा? वहीं जब पत्रकारों ने निशांत से पूछा कि वह सियासत में कब आ रहे हैं, तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि जनता के दरबार में चलते हैं।

निशांत कुमार से जब सवाल किया गया कि अगर आपकी पार्टी के लोग, खासकर युवा आपसे आग्रह करेंगे तो क्या आप राजनीति में कदम रखेंगे? इस ओर उन्होंने कुछ नहीं कहा और हंसते हुए आगे बढ़ गए। बता दें कि पहले निशांत मीडिया के सामने आने से परहेज करते थे लेकिन अब खुलकर सामने आ रहे हैं और हर सवाल का मजबूती के साथ जवाब दे रहें है। यही नहीं निशांत ने राजनीतिक सवालों का एक राजनीतिज्ञ की तरह जवाब देते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र