लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई इलाकों में 1-2.5 फीट तक जमी बर्फ, मौसम विभाग ने दी हिमस्खलन की चेतावनी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 8, 2022 14:06 IST

मौसम खराब होने के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे (Srinagar Airport) को भी बंद कर दिया गया है। बर्फबारी को देखते हुए अधिकारियों द्वारा लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह भी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में ताजा बर्फबारी ने आम जनजीवन पर काफी असर डाला है।गुलमर्ग के अलावा जम्मू संभाग में भी एक फीट तक बर्फ जमने की बात सामने आई है।मौसम विभाग ने बांडीपोरा समेत कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

जम्मू: कश्मीर में एक बार फिर हुई बर्फबारी (Snowfall in Kashmir) ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। करीब तीन दिन बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर बहाल हुई हवाई सेवा को मौसम खराब होने की वजह से स्थगित कर दिया गया है। एयरपोर्ट निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा कि बर्फबारी व धुंध की वजह से कम दृश्यता के चलते फिलहाल 10 फ्लाइट्स को रद कर दिया गया है। वहीं रेलवे ने भी रात से जारी भारी बर्फकारी के चलते बारामुल्ला-बनिहाल सेक्शन के बीच चलने वाली ट्रेनों को आज के दिन रद्द कर दिया था। तीन दिनों से कश्मीर बर्फ से सफेद तो हो गया है लेकिन कुदरत के कहर से त्राहि त्राहि मची हुई है। जम्मू-श्रीनगर नेशल हाईवे बंद होने से खाने पीने की वस्तुओं की जबरदस्त किल्लत महसूस होने लगी है।

कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश भी हुई 

मौसम में एक दिन हल्के सुधार के बाद आज शनिवार सुबह ही निचले क्षेत्रों में फिर बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। शुक्रवार शाम को भी यहां भारी बर्फबारी हुई थी। श्रीनगर में बर्फबारी की गति इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सड़कें, गली, कूचे तथा मकानों की छत सफेद हो गई। गुलमर्ग के अलावा जम्मू संभाग के पत्नीटाप में एक फीट, नत्थाटाप में ढाई फीट तक बर्फ जमा हो चुकी थी। कठुआ के बनी तथा राजौरी-पुंछ जिले में भी जमकर हिमपात हुआ। इधर, जम्मू में जमकर बादल बरसे।

मौसम विभाग ने दी भूस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय इलाकों बांडीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा, बडग़ाम, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, पुलवामा व गांदरबल में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। प्रशासन ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे आज तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। जवाहर टनल के आसपास के इलाकों में बर्फबारी व रामबन में हुए भूस्खलन के कारण अभी हाईवे को बंद रखा गया है। बर्फबारी के कारण दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी दुभर हो गई है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी घंटों बर्फ के बीच पैदल चलकर अस्पतालों मं पहुंचना पड़ रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरGulmargमौसम रिपोर्टमौसमweather
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज