लाइव न्यूज़ :

नव नियुक्त आरक्षी अपराधों की प्रवृत्ति के बारे में अद्यतन रहें : दिल्ली पुलिस आयुक्त

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:56 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस के आयुक्त राकेश अस्थाना ने नए भर्ती आरक्षियों से अपराध की नवीनतम प्रवृत्तियों के प्रति अद्यतन रहने और जांच करने, सबूत एकत्र करने और अभियोजन की प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के अधिकतम इस्तेमाल का आह्वान किया। वह झड़ौदा कलां स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि 116वें बैच के 312 आरक्षियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और अब उनकी तैनाती दिल्ली पुलिस की विभिन्न इकाइयों और जिलों में की जाएगी। आधिकारिक बयान के मुताबिक शनिवार को प्रशिक्षण पूरा करने वाले आरक्षियों में 171 की नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर की गई है जिनके अपने रक्त संबंधी बल में ड्यूटी करते हुए जान गंवाई थी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 312 आरक्षियों में 11 परास्नातक, 116स्नातक, तीन बीटेक, एक बीबीए और एक बीसीए की उपाधि प्राप्त है। बयान के मुताबिक अस्थाना ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले आरक्षियों को बधाई दी और पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के कर्मचारियों और प्रशिक्षकों की शानदार प्रशिक्षण के लिए प्रशंसा की। बयान के मुताबिक अस्थाना ने सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘ समाज के 99 प्रतिशत लोग शांति से रहना चाहते हैं और केवल कुछ ही शांति को भंग करना चाहते हैं। उन 99 प्रतिशत लोगों को भरोसे में लें और उनके सहयोग से सदभावना कायम करें।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता में भरोसा देने वाली होनी चाहिए लेकिन साथ ही अपराधियों को उससे भयभीत होना चाहिए। अस्थाना ने जोर दिया कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान बहादुरी और संतुलित रहकर तटस्थ भाव से संविधान और कानून को मजबूत करें। बयान के मुताबिक महिला आरक्षी अंकुश देवी और पुरुष आरक्षी पीयूष कुमार को ‘ऑल राउंड बेस्ट कैडेट’ चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो