लाइव न्यूज़ :

नेपाल की किशोरी फेसबुक पर बने दोस्त से मिलने मध्यप्रदेश के आष्टा पहुंचीं

By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:53 IST

Open in App

सीहोर (मप्र), 29 नवंबर नेपाल की 16 वर्षीय एक लड़की फेसबुक पर बने अपने मित्र से मिलने के लिए मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के आष्टा पहुंच गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मोहन सारवान ने बताया कि नेपाल की किशोरी विगत दो वर्षों से मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के आष्टा स्थित मुबारिकपुर मांडली निवासी 20 वर्षीय एक युवक के साथ चैटिंग के जरिए संपर्क में थी और वह शनिवार को उससे मिलने के लिए नेपाल से आष्टा पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि किशोरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह नेपाल से भारत हवाई मार्ग से आई और उसके बाद बस सहित यातायात के विभिन्न साधनों का उपयोग करते हुए सड़क मार्ग से आष्टा पहुंची।

सारवान ने बताया कि जिस युवक से इसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई है, वह आष्टा में एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इस युवक ने पुलिस को बताया कि यह किशोरी उससे मिलने के लिए नेपाल से आष्टा आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 जांच के बाद किशोरी को आष्टा से करीब 80 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। किशोरी के परिजन को भी इसकी सूचना दे दी गई है और यह समिति उसे वापस नेपाल भेजने का बंदोबस्त कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?