लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने शिंदे-फड़नवीस संग मंच साझा कर किया डिनर, मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र सीएम ने कहा- उड़ सकती है कुछ लोगों की नींद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 07:42 IST

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा है, “यह, उद्धव के लिए ‘मुंह में राम, बगल में राहुल’ जैसा है। उद्धव कभी हिंदुत्व के लिए सड़कों पर नहीं उतरे और न ही भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी द्वारा आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए।”

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस संग मंच साझा कर उनके साथ डिनर किया है।इस डिनर पर सीएम एकनाथ शिंदे ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। ऐसे में भाजपा ने भी पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष शेलार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के साथ यहां बुधवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के चुनावों की पूर्व संध्या पर आयोजित विशेष रात्रि भोज में शिरकत की है। 

इस मौके पर शिंदे ने कहा कि पवार के उनके और भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने से कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर इंगित टिप्पणी माना जा रहा है। 

मंच से क्या बोले सीएम एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री शिंदे ने इस मौके पर कहा, ‘‘पवार, फडणवीस और शेलार एक ही मंच पर... इससे कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है। लेकिन यह राजनीति करने की जगह नहीं है। हम सभी खेल के प्रशंसक और समर्थक हैं। इसलिए हम अपने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद खेल के विकास के लिए साथ आए हैं।’’

भाजपा ने लगाया शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर आरोप

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की राजनीति में भगवान राम की जगह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ले ली है। उद्धव द्वारा महाराष्ट्र में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के स्वागत के लिए कांग्रेस की ओर से भेजे गए निमंत्रण को स्वीकार करने के बाद भाजपा ने अपने पूर्व सहयोगी पर तंज कसते हुए यह टिप्पणी की है। 

इस पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने क्या कहा

मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा, “उद्धव ठाकरे कभी अपनी पार्टी की खातिर भी घर से बाहर नहीं निकले, लेकिन अब उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत करने का फैसला किया है।” 

उन्होंने कहा कि उद्धव के पिता, शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बालासाहेब ठाकरे यह सुनिश्चित करते थे कि अहम हस्तियां उनके आ‍वास का दौरा करें, लेकिन ‘अब समय बदला ले रहा है और उद्धव ठाकरे को राहुल के स्वागत के लिए नांदेड़ जाना पड़ रहा है।’ 

उद्धव के लिए ‘मुंह में राम, बगल में राहुल’- भाजपा प्रवक्ता

इस पर बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, “यह, उद्धव के लिए ‘मुंह में राम, बगल में राहुल’ जैसा है। उद्धव कभी हिंदुत्व के लिए सड़कों पर नहीं उतरे और न ही भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी द्वारा आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए।” 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लगभग तीन दशक तक एक-दूसरे की सहयोगी रहीं भाजपा और शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद के बाद 2019 में अपनी राहें अलग कर ली थीं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसBJPउद्धव ठाकरेराहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राBalasaheb Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला