लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट में 2 सीआरपीएफ जवान शहीद

By रुस्तम राणा | Updated: June 23, 2024 17:43 IST

नक्सलियों ने जवानों के ट्रक को निशाना बनाकर विस्फोट किया। इस घटना में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर है। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने की घटना की पुष्टि की है।

Open in App

नई दिल्ली:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने जवानों के ट्रक को निशाना बनाकर विस्फोट किया। इस घटना में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर है। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने की घटना की पुष्टि की है।

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने सुकम जिले के सिलगेर और टेकुलागुडेम गांवों के बीच आईईडी लगाया था। सीआरपीएफ की कोबरा 201 बटालियन के जवान अपनी रोड ओपनिंग पार्टी के तहत नियमित गश्त पर सिलगेर से टेकुलागुडेम कैंप जा रहे थे, तभी आईईडी विस्फोट के कारण एक ट्रक में विस्फोट हो गया।

बस्तर पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, "201 कोबरा बटालियन के जवान मोटरसाइकिल और ट्रक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह विस्फोट हुआ। ट्रक चला रहा एक जवान और एक अन्य जवान (सहायक चालक) विस्फोट में मारे गए।" मृत कोबरा कर्मियों की पहचान विष्णु आर और शैलेंद्र के रूप में हुई है।

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं