लाइव न्यूज़ :

BHOPAL: NGT के निर्देश के बाद जगा जिला प्रशासन, 692 ग्रीनबेल्ट क्षेत्रों से हटेगा अतिक्रमण

By आकाश सेन | Updated: November 24, 2023 15:55 IST

भोपाल - NGT के निर्देशों का पालन कराने भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की । अयोध्या बायपास, 11 मील रोड और गांधी नगर में सबसे अधिक अतिक्रमण।

Open in App
ठळक मुद्देNGT के निर्देश के बाद एक्शन में जिला प्रशासन । 692 ग्रीनबेल्ट क्षेत्रों से हटेगा अतिक्रमण।कलेक्टर ने दिए निर्देश सभी विभाग टीम बनाकर करें कार्रवाई ।शहर की पार्किंग व्यवस्था पर भी कलेक्टर ने जताई नाराजगी ।

जिले के ग्रीन बेल्ट वाले 692 क्षेत्रों से जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। इस संबंध में एनजीटी द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने वन विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सीपीए  समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनजीटी द्वारा बताए गए सभी ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने को लेकर एक टीम बनाकर चर्चा कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएं।  बैठक में डीएफओ आलोक पाठक,नगर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए, एडीएम हरेंद्र नारायण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

टीम बनाकर की जाए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सीपीए और  वन विभाग के अधिकारियों से दल बनाकर एनजीटी के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि एनजीटी द्वारा जारी निर्देश में ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में सर्वाधिक अतिक्रमण वाले स्थान अयोध्या नगर बायपास रोड, नीलबड़ से मुगालिया छाप, पटेल नगर बायपास से 11 मील रोड, करोंद बायपास रोड, भानपुरा चौराहा से आशाराम बापू चौराहा वाले क्षेत्र आदि शामिल हैं। सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करें।

शहर में अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह शहर की अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर सख्ती दिखाते हुए कहा कि शहर की में बेतरतीब तरीके से पार्क हो रहे वाहनों के कारण यातायात का दवाब बना रहा है । जो ठीक नही है । जिसके लिए उन्होंने  निगम के अधिकारियों को इसे सुधारने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में उनके द्वारा व्यवसायिक निर्माण की जितनी अनुमति दी गई है और भविष्य में दी जानी है। उनमें पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण कराएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि पार्किंग का क्षेत्र पार्किंग के लिए ही उपयोग हो और किसी अन्य काम के लिए नहीं । साथ ही यह भी देखा जाए कि सभी व्यवसायिक निर्माण में पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य रुप से  हो, इसी के बाद ही अनुमति दी जाए और उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

 

टॅग्स :National Green Tribunalbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र