लाइव न्यूज़ :

ट्रिपल तलाकः लोकसभा में बिल पास होने पर पहली बार बोले पीएम मोदी, जानिए क्या कहा

By IANS | Updated: December 31, 2017 17:09 IST

पीएम मोदी ने कहा कि सदियों से तीन तलाक से जूझती आ रही मुस्लिम बहनों और माताओं का दर्द किसी से छुपा नहीं है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में मुस्लिम महिलाओं को आखिरकार सदियों पुरानी प्रथा तीन तलाक की पीड़ा से बाहर निकलने का रास्ता मिल गया। उन्होंने कहा कि सदियों से तीन तलाक से जूझती आ रही मुस्लिम बहनों और माताओं का दर्द किसी से छुपा नहीं है। वर्षों की लड़ाई के बाद आखिरकार उन्होंने तीन तलाक से खुद को छुटकारा दिलाने का तरीका ढूंढ लिया।

लोकसभा में तीन तलाक देने वाले को तीन साल की जेल संबंधी विधेयक के पारित हो जाने के बाद पीएम मोदी की यह पहली प्रतिक्रिया है। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केरल में शिवगिरी मठ में 85वें शिवगिरी तीर्थ समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने हालांकि लोकसभा में गुरुवार को पास किए गए मुस्लिम महिला (विवाह सुरक्षा अधिकार) विधेयक के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। विधेयक को अभी राज्यसभा की मंजूरी मिलना बाकी है। इसमें एक साथ तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पतियों के लिए तीन साल के कारावास का प्रावधान है।

विधेयक में पत्नी और आश्रित बच्चों की दैनिक जरूरतों के लिए पति से आजीविका के लिए निर्वाह भत्ते का प्रावधान है। नाबालिग बच्चे मां की निगरानी में ही होंगे। तीन तलाक की प्रथा को सऊदी अरब, पाकिस्तान और मिस्र जैसे मुस्लिम बहुल देशों में नहीं माना जाता है। 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने कालेधन, भ्रष्टाचार, बेनामी संपत्ति और आतंकवाद पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ लड़ाई अगले साल तेज की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हम 2018 में सुधार, प्रदर्शन, परिवर्तन और सबके विकास के मंत्र के साथ देश को नई ऊचाइयों पर ले जाएंगे।

टॅग्स :तीन तलाक़नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलसंसद शीतकालीन सत्र 2017मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार