लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Madhya Pradesh: 'देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है', कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 25, 2024 12:23 IST

Narendra Modi In Madhya Pradesh: पीएम मोदी ने मुरैना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड के समय राशन देने के दौरान जाति, धर्म का भेदभाव नहीं किया जाता थाभाजपा सरकार ने 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान दिए हैंकांग्रेस, दलितों का, पिछड़ों का, आदिवासियों का हक छीनने का षड्यंत्र लंबे समय से कर रही है

Narendra Modi In Madhya Pradesh: पीएम मोदी ने मुरैना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को टारगेट पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस डंके की चोट पर कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। लेकिन, मोदी कहता है कि देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है।

पीएम ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास नाम के मंत्र के साथ चलने वाली सरकार है। कोविड के समय राशन देने के दौरान जाति, धर्म का भेदभाव नहीं किया जाता है। क्या आपने कहीं सुना है कि किसी को जाति के नाम पर राशन नहीं मिला है। भाजपा सरकार ने 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान दिए हैं।

यह घर बिना भेदभाव के दिए गए। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, दलितों का, पिछड़ों का, आदिवासियों का हक छीनने का षड्यंत्र लंबे समय से कर रही है। 19 दिसंबर, 2011 को तब की कांग्रेस की केंद्र सरकार धर्म के नाम पर आरक्षण देने का एक नोट कैबिनेट में लेकर आई थी।

इस कैबिनेट नोट में कहा गया था कि ओबीसी समाज को जो 27 फीसदी आरक्षण मिलता है, उसका एक हिस्सा काटकर, मजहब के नाम पर दिया जाएगा। सिर्फ 2 दिन बाद 22 दिसंबर, 2011 को इसका आदेश भी निकाल दिया गया। बाद में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने कांग्रेस सरकार के इस आदेश को रद्द कर दिया। ये सुप्रीम कोर्ट गए, लेकिन राहत नहीं मिली। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। इन्होंने कर्नाटक में जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं।उन सभी को ओबीसी घोषित कर दिया है।

यानी वहां कांग्रेस ने शिक्षा और  सरकारी नौकरी में पहले जिन ओबीसी लोगों को आरक्षण मिलता था, उस ओबीसी समाज में इतने सारे नए लोग डाल दिए कि उन्हें जो आरक्षण मिलता था, वो उनसे चोरी छिपे छीन लिया।आज कांग्रेस एक बार फिर कुर्सी के लिए छटपटा रही है। कुर्सी पाने के लिए भांति-भांति के खेल, खेल रही है। ये लोग फिर से धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र