लाइव न्यूज़ :

Voter ID से जोड़ा जाएगा Aadhaar, चुनाव आयोग के प्रस्ताव पर मोदी सरकार की सहमति

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 19, 2020 08:54 IST

मंगलवार को हुई बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा ने कानून मंत्रालय के सचिव जी नारायण राजू के साथ आधार संख्या को मतदाता सूचि से जोड़ने पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी सरकार चुनाव आयोग को मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड जोड़ने की शक्ति दे सकती है।मंगलवार को हुई बैठक में चुनाव आयोग के प्रस्ताव पर कानून मंत्रालय ने सहमति जताई।

नरेंद्र मोदी सरकारचुनाव आयोग को मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड जोड़ने की शक्ति दे सकती है। मंगलवार को हुई बैठक में चुनाव आयोग के प्रस्ताव पर कानून मंत्रालय ने सहमति जताई। यह कवायद फर्जी मतदाताओं पर लगाम लगाने के लिए की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को कानून मंत्रालय और चुनाव आयोग के बीच पेड न्यूज, गलत चुनावी हलफनामे और चुनाव संसोधन जैसे मुद्दों पर बैठक हुई। 

इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा ने कानून मंत्रालय के सचिव जी नारायण राजू के साथ आधार संख्या को मतदाता सूचि से जोड़ने पर चर्चा की।

बता दें कि चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय को हाल में जनप्रतिनिधि एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत मतदाता सूचि में शामिल लोगों और नए वोटरों से आधार नंबर मांगने का प्रावधान है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, काननू मंत्रालय ने चुनाव आयोग के प्रस्ताव से सहमति जताते हुए डेटा को कई स्तर पर सुरक्षित करने का निर्देश दिया है। 

चुनाव आयोग ने पिछले वर्ष अगस्त में कानून मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। चुनाव आयोग ने आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने के लिए कानून अधिकार की मांग की थी।

बता दें कि आगस्त में हुई बैठके बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी आधार और वोटर आईडी को लिंक करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। साथ ही अन्य राजनीतिक दलों ने भी सहमति जताई थी। पिछले साल मार्च में एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनाव में ‘बोगस वोटिंग’ पर रोक लगाने के लिए मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) को ‘आधार’ से जोड़ने के विषय पर विचार करना चुनाव आयोग के दायरे में आता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक चुनाव आयोग ने 38 करोड़ लोगों के वोटर आईडी आधार नंबर से लिंक कर चुका है। 2015 में यह काम शुरू किया गया था लेकिन बाद में कवायद को रोकना पड़ा था। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा था कि आधार का इस्तेमाल केवल एलपीजी, केरोसिन और राशन लेने के लिए होगा।

 

टॅग्स :आधार कार्डचुनाव आयोगमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह