लाइव न्यूज़ :

लद्दाख से सांसद नामग्याल ने कहा- जेटली का निधन  "अपूरणीय क्षति" है, जो खालीपन हुआ है उसे भरा नहीं जा सकता

By भाषा | Updated: August 26, 2019 14:29 IST

"एक आखिरी कदम जो उन्होंने वित्तमंत्री के रूप में उठाया था, वह था 'एक राष्ट्र-एक कर' व्यवस्था की शुरुआत।" उन्होंने कहा, "लद्दाख के लोगों की ओर से, मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।" 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के कद्दावर नेता ने समय-समय पर 'नये भारत' के निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने कहा, "लद्दाख के लोगों की ओर से, मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

लद्दाख से सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख जताते हुए इसे देश के लिए "अपूरणीय क्षति" करार दिया और कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता ने समय-समय पर 'नये भारत' के निर्माण में योगदान दिया।

नामग्याल ने रविवार को कहा, "कल, हम सभी को जेटलीजी के निधन का दुःखद समाचार मिला। वह न केवल भाजपा के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक मजबूत नेता थे। उन्होंने समय-समय पर 'नये भारत' के निर्माण में योगदान दिया।"

नामग्याल ने लेह से लगभग 45 किलोमीटर दूर हेमिस मोनेस्ट्री में बात कही। नामग्याल ने कहा कि जेटली का निधन एक "अपूरणीय क्षति" है और उनके निधन से जो खालीपन हुआ है उसे भरा नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा, "एक आखिरी कदम जो उन्होंने वित्तमंत्री के रूप में उठाया था, वह था 'एक राष्ट्र-एक कर' व्यवस्था की शुरुआत।" उन्होंने कहा, "लद्दाख के लोगों की ओर से, मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।" 

टॅग्स :अरुण जेटलीलद्दाख़जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार